ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने नवा रायपुर में रखी छत्तीसगढ़ कृषि भवन की आधारशिला, तीन एकड़ में बन रहा भवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीएम बघेल ने नवा रायपुर में रखी छत्तीसगढ़ कृषि भवन की आधारशिला, तीन एकड़ में बन रहा भवन

By Mohan Rao
Published: September 12, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि भवन की रखी आधारशिला
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नवा रायपुर के सेक्टर 19 में 49 करोड़ 50 लाख की लागत से 3.14 एकड़ में बनने वाले नए छत्तीसगढ़ कृषि भवन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए कृषि भवन की आधारशिला रखी और धरती मां से प्रदेश के धन-धान्य से समृद्ध होने और किसानों के खुशहाली की कामना की। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ कृषि भवन के लिए चिन्हित परिसर में स्वर्ण चम्पा के पौधे का रोपण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों से नए कृषि भवन के निर्माण से जुड़ी जानकारी ली और इसके बनने से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने नये भवन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. फकीर अयाज तम्बोली, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, संचालक कृषि एवं पशुधन चंदन त्रिपाठी, उप सचिव तूलिका प्रजापति सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पांच मंजिला श्छत्तीसगढ़ कृषि भवन का निर्माण नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 3.14 एकड़ में किया जाएगा।  कृषि भवन में कृषि से संबंधित समस्त विभाग-कृषि संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास, मछली पालन के संचालनालय होंगे। भवन में कृषि मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यालय भी स्थापित होगा। एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से विभाग की सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी,  जिससे कृषि विकास के कार्यों में गति आयेगी तथा राज्य भर से आने वाले कृषकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। भविष्य में कृषि भवन को कृषि क्षेत्र के विकास हेतु एक ‘समन्वित संसाधन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

सबको राहत पहुंचाने वाला होगा बजट 2021, विशेषज्ञ आकाश जिंदल ने बताई विभिन्न क्षेत्रों की उम्मीदें
CG Crime : शराब पीने के लिए घर पर रखा धान बेच देता था पिता, नाराज बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
सिख समाज दुर्ग का बड़ा निर्णय: गुरुनानक जयंती पर नहीं निकालेंगे नगर कीर्तन…. कोविड प्रोटोकॉल के कारण लिया गया निर्णय
चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
गैस लीक से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची, NDRF व फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर… एक्सपर्ट करेंगे हादसे की जांच  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनावी राज्यों में सबसे लोकप्रिय भूपेश, पर विधायकों से 44 फीसद जनता नाराज
Next Article Big news : डीजल कारें अब होंगी महंगी, 10 फीसदी प्रदूषण टैक्स लगाने की तैयारी… केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?