ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने दुर्गजिले को दी 28 5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…. वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण…. बालोद जिले में होंगे 399 करोड़ के विकास कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने दुर्गजिले को दी 28 5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…. वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण…. बालोद जिले में होंगे 399 करोड़ के विकास कार्य

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel gave development works worth Rs 3 thousand 854 crore to 12 districts in 6 days
Chief Minister Bhupesh Baghel gave development works worth Rs 3 thousand 854 crore to 12 districts in 6 days
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय से दुर्ग और बालोद जिले को लगभग 6 8 5 करोड़ रूपए की लागत के 244 कार्यों की सौगत दी। इसमें से दुर्ग जिले में 28 5 करोड़ 8 7 लाख रुपए की लागत के 57 कार्यों का और बालोद जिले में 399 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत के 18 7 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के लिए 26 1 करोड़ रुपए लागत के 30 कार्यों का भूमिपूजन तथा 24 करोड़ 78 लाख रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम बघेल दुर्ग जिले में जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 100 करोड़ रुपए की लागत से अंडा से मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, 78 करोड़ रुपए की लागत के जामुल से नंदिनी-अहिवारा तक बनने वाली 21 किलोमीटर लंबी सड़क, 12 करोड़ रुपए की लागत का ननकट्टी-दनिया-बोरी-पुरदा-लिटिया मार्ग, 11 करोड़ रुपए की लागत के इंजीनियरिंग पार्क से एकता नगर मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन के तहत 12 करोड़ 49 लाख की लागत के पाइपलाइन विस्तार के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया। सीएम बघेल डूंडेरा, भिलाई-3 एवं बटरेल में 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3 नवीन औषधालय भवनों का, पथरिया और रौंदा में 6 8 लाख रुपए की लागत से बने हाईस्कूल भवनों का लोकार्पण, दुर्ग के 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का लोकार्पण, भिलाई में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास तथा पिछड़ा वर्ग के बालक तथा कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया। शिक्षा विभाग से संबंधित इन कार्यों की लागत लगभग 9 करोड़ रुपए है। भिलाई-चरौदा में अधोसंरचना विकास- मुख्यमंत्री बघेल नगर पालिक निगम चरौदा में 5 करोड़ 6 0 लाख रुपए की लागत से जीई रोड से श्रीराम सिटी पदुम नगर तक सड़क चौड़ीकरण सहित भिन्न कार्यो का भूमिपूजन साथ ही विश्व बैंक कालोनी में मिनी स्टेडियम निर्माण, हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रय स्थल निर्माण एवं उमदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
बिजली कंपनी के कार्यों का भी भूमिपूजन
मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में विद्युत कंपनी के 51 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। इसमें 36 लाख रुपए के अमलेश्वर में 132/33 केवी उपकेन्द्र के कार्य का भूमिपूजन और पाटन उपकेन्द्र में अतिरिक्त ट्रासफार्मर की स्थापना, पाटन में फीडर बे के कार्य तथा पुलगांव में अतिरिक्त ट्रासफार्मर की स्थापना एवं खम्हरिया में 33/11 उपकेन्द्र की स्थापना जैसे 14 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सीएम बघेल ने बालोद जिले के लिए 97 करोड़ 06 लाख रुपए लागत के 6 6 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 302 करोड़ 26 लाख रूपए लागत से बनने वाले 121 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल
CG Breaking : बस-ट्रक की भिडंत, बारातियों से भरी थी बस…. एक की मौत, 80 बाराती घायल
आईआईटी भिलाई का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 नवम्बर को, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि
राजनाथ आज सात राज्यों में 43 पुलों का करेंगे उद्घाटन, हथियारों को शीघ्रता से पहुंचाने में मिलेगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी राज्यों को आबादी, कोरोना के मामलों के आधार पर मिलेगी वैक्सीन, केंद्र ने जारी की नई वैक्सीनेशन गाइडलाइंस
Next Article MLA Vora expressed his gratitude for the 100 crore egg Pulgaon road मुख्यमंत्री ने किया 285 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन… 100 करोड़ के अंडा पुलगांव मार्ग हेतु विधायक वोरा ने जताया आभार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?