ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एरिया नक्सली कमांडर बताते हुए मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी… पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

एरिया नक्सली कमांडर बताते हुए मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी… पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

By Mohan Rao
Published: February 27, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में तीनों बदमाश
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में खुद को नक्सलियों का एरिया कमांडर बताते हुए 50 लाख की फिरौती व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक परिवार के सदस्यों को फोन कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देकर फिरौती मांगी गई। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई और चंद घंटों में ही 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 386, 507 के तहत का अपराध दर्ज जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलबुल काम्पलेक्स कुनकुरी निवासी नुरुल अमीन (55) ने कुनकुरी थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि 24 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नि के मोबाइल पर कॉल कर मेस्ट्रो स्कूटी के मेट के नीचे रखा एक लिफाफा निकालने व पैसे की मांग करते हुए कहा कि और नहीं देने पर परिवार के किसी न किसी सदस्य को जान से हाथ धोना पड़ेगा बताया। घर वालो ने जब पूछा आप कौन है तो उसने बताया कि वह नक्सली ऐरिया कमाण्डर है।

इसके बाद उसी शाम 6:30 बजे एवं रात 8:00 बजे फिर फोन किया और फिरौती के रूप में पैसा नहीं देने पर परिवार का किसी भी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने कुनकुरी थाना पहुंचकर इस संबंध में नुरुल अमीन ने शिकायत की और साथ की धमकी भरा पत्र भी पुलिस को दिया। शिकायत मिलने पर धारा 386, 507 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पता साजी शुरू की गई

जांच के दौरान जिस मोबाइल नंबर से फोन आया उसके बारे में पता किया गया। सायबर सेल की सहायता से मोबाइल धारक सैफुल राजा अंसारी, सोहेब आलम व मो जुल्फीकार सभी निवासी बंदरभदरा इस्लाम नगर कुनकुरी को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने सच्चाई उगल दी। तीनों ने मिलकर अपने आपको नक्सली ऐरिया कमाण्डर बताकर प्रार्थी नुरुल अमीन को पैसा नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य को हत्या करने की धमकी देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक मल्लिका तिवारी, एएसआई मनोज कुमार साहू, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, पूनम यादव, अविकांत पैकरा सायबर सेल प्रभारी एएसआई हरि राम का सराहनीय योगदान रहा।

24 घंटे चल रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य, अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा नींव का काम, तीन साल में बन जाएगा मंदिर: चंपत राय
जिले में छह नये इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे आरंभ…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन में देखे नये इंग्लिश मीडियम स्कूलों के अपग्रेडेशन का कार्य
Bhilai Breaking : जेल में रहकर दोस्ती फिर बनाया गिरोह, कार से रेकी और आधा दर्जन चोरियां… ऐसे पकड़ में आए बदमाश
ईद-ए-मिलाद पर 17 नहीं बल्कि 16 सितंबर को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी की अधिसूचना
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क निर्माण में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री साव का बड़ा एक्शन, PWD के दो अफसर निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
Next Article Political News: ढाई लोकसभा में बराबरी की टक्कर! दुर्ग संभाग..किसका देगा साथ, दोनों दल 10-10 सीटों की बराबरी पर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?