ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में छह नये इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे आरंभ…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन में देखे नये इंग्लिश मीडियम स्कूलों के अपग्रेडेशन का कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिले में छह नये इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे आरंभ…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन में देखे नये इंग्लिश मीडियम स्कूलों के अपग्रेडेशन का कार्य

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
There will be six new English medium schools in the district
There will be six new English medium schools in the district
SHARE

दुर्ग। प्राइवेट स्कूलों की तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर और इससे बेहतर गुणवत्ता की अंग्रेजी शिक्षा देने के उद्देश्य से आरंभ किये गये स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का दायरा जिले में और बढ़ गया है। पिछले सत्र में ऐसे दस स्कूलों में पढ़ाई हुई थी, इस बार छह नये स्कूल जुड़े हैं और स्कूलों की संख्या 16 हो गई है। नये सत्र की तैयारियों के लिए स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है तथा नये कक्षों की जरूरतों के मुताबिक अतिरिक्त कक्ष बनाये जाने की योजना भी बनाई गई है। इन सब तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज पाटन ब्लाक के उन स्कूलों में पहुंचे, जहां इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ होने हैं। कलेक्टर ने आज सेलूद, जामगांव आर, जामगांव एम तथा रानीतराई के स्कूल देखे। यहां पर उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट करने के सुझाव दिये।
कलेक्टर ने कहा कि पिछले सत्र में जिस तरह से स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है उसके अनुरूप यहाँ भी कार्य करें ताकि यह स्कूल हर मायने में बेहतर मानदंड स्थापित करें। उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता होती है तो इसके लिए प्लान करें। बच्चों को प्लेग्राउंड, स्पोट्र्स कार्नर आदि के लिए भी काम करें ताकि बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। इसके अलावा बड़ी कक्षाओं वाले छात्र-छात्राओं के लिए साइंस लैब की बेहतर व्यवस्था भी होनी चाहिए। लाइब्रेरी हवादार हो, पर्याप्त लोगों के बैठने और अध्ययन की सुविधा हो। किताबों का चयन अच्छा हो ताकि बच्चों की रुचि भी पढऩे में जगे और इनसे उनके ज्ञान का भी निरंतर विस्तार होता रहे। उन्होंने डीईओ श्री प्रवास सिंह बघेल से पिछले सत्र में और इस सत्र में एडमिशन की स्थिति की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने यहाँ प्राचार्यों को कहा कि आप जितना बेहतर नवाचार करना चाहें उसके सुझाव दे सकते हैं। इंजीनियर के साथ बैठकर इसका प्लान कर लें। हमारा उद्देश्य यह है कि हम सबसे अच्छी शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराएं। इस दौरान अपर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पिछले सत्र में बच्चों की दर्ज संख्या काफी अच्छी
डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि पिछले सत्र में बच्चों का एडमिशन काफी अच्छा रहा है। हर स्कूल में 500 से अधिक छात्र-छात्रा पढ़ रहे हैं। इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने विशेष रूप से शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सिलेबस पूरा करने के संबंध में, बच्चों का नये माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित करने रणनीति बनाने लगातार समीक्षा होती रहती है इसके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं।

150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, भोरमदेव से अमरकंटक तक शिवभक्तों के लिए विशेष इंतजाम
प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए मे 30 हजार से अधिक बेड…. 29 कोविड अस्पताल और 186 कोविड केयर सेंटर में मरीजों का हो रहा इलाज
सीएम और भाजपा किसान मोर्चा के नेता को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 15 दिन में रिजल्ट देखोगे
पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की ‘पहचान’ गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज
प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का सीएम साय ने किया भूमिपूजन, 1143 करोड़ की लागत से बनेगा संयंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, बगैर परीक्षा प्रमोट होंगे छात्र, 12वीं पर फैसला जल्द
Next Article To take advantage of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ के लिए पंजीयन अनिवार्य… 1 जून से 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीयन… सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टा धारी कृषक होंगे पात्र

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?