ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
City buses closed due to Corona will start again
City buses closed due to Corona will start again
SHARE

भिलाई। कोरोना के कारण पिछले सात माह से बंद पड़ी सिटी बसों का संचालन फिर से शुरू हो सकेगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बुधवार को बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने भिलाई में सिटी बस आरंभ करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की आशंका को देखते हुए इसे रोका गया था। अब कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सिटी बस की सुविधा पुन: आरंभ करें ताकि भिलाई में नागरिकों को राहत मिल सके।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ओवरलोडिंग पर सख्त रवैया दिखाया है। ओवरलोडिंग की जांच करने वाले अधिकारियों से उन्होंने कहा कि इसे नियंत्रित करने का सबसे अहम तरीका यह है कि जिस जगह से लोडिंग होती है वहां निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने धान खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की दिक्कत धान खरीदी के दौरान न हो, यह अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी नियमित मानिटरिंग कर यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि रकबे में त्रुटि के संबंध में किसान आवेदन दे सकते हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आवेदन तीन दिन के भीतर दे दें ताकि सुधार की त्वरित कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले दिनों में धान खरीदी तेज होगी, ऐसे में बारदाने के इंतजाम, स्टैकिंग के इंतजाम एवं अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता कर लें ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और सुचारू रूप से धान खरीदी हो सके।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की बीमा योजनाओं में अनेक हितग्राहियों का बीमा हुआ है। कभी-कभी यूं होता है कि जिनका बीमा होता है उनके परिजन उनकी मृत्यु उपरांत इनका लाभ नहीं उठा पाते। लीड बैंक मैनेजर एवं राजस्व अधिकारी आपसी समन्वय से यह कार्य करें ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल पाए। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा में अधिकाधिक रोजगार सृजन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पंचायतों में मनरेगा के बड़े कार्य आरंभ कराएं। कोशिश यह हो कि जलसंरक्षण से संबंधित कार्यों को ज्यादा से ज्यादा जगह मिल सके ताकि गांवों में भूमिगत जल का स्तर तेजी से बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में उपयोगी कार्य चिन्हांकित कर इसे तत्काल आरंभ करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सुपोषण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पूरी ऊर्जा लगाएं। इसके लिए वजन त्योहार करा लें। उन्होंने कहा कि सुपोषण बढ़ाने के लिए किसी तरह का नवाचार हो तो इसे भी जरूर करें।

कोरोना पर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : उपकरणों को परखने सभी जिलों में होगी मॉकड्रिल… स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए निर्देश
वेदांता एल्यूमिनियम ने एलजीबीटीक्यूप्लस कर्मचारियों की लिंग पुनर्पुष्टि के लिए प्रस्तुत की नई नीति
शिवराज का कैबिनेट विस्तार: सिंधिया के करीबियों को मिली कैबिनेट में मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर : बलरामपुर में पटक-पटककर ले ली वृद्ध की जान… सुबह जंगल में मिली लाश
अपने पारंपरिक ज्ञान से है भारत का गौरव, दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं : भागवत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा ‘ आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ‘ को मंजूरी, 58 लाख से ज्यादा कर्मियों को मिलेगा लाभ
Next Article Ram Van Gaman Path: Tourism Minister observes the development and beautification of Kaushalya Mata Temple Chandkuri राम वन गमन पथ : पर्यटन मंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के विकास और सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन… पर्यटन रथ यात्रा व बाईक रैली के समापन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?