ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख सेक्टर में नहीं टिक पा रहे हैं चीनी सैनिक, भारतीय जांबाजों पर मौसम बेअसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लद्दाख सेक्टर में नहीं टिक पा रहे हैं चीनी सैनिक, भारतीय जांबाजों पर मौसम बेअसर

By @dmin
Published: December 1, 2020
Share
लद्दाख सेक्टर में नहीं टिक पा रहे हैं चीनी सैनिक, भारतीय जांबाजों पर मौसम बेअसर
लद्दाख सेक्टर में नहीं टिक पा रहे हैं चीनी सैनिक, भारतीय जांबाजों पर मौसम बेअसर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख सेक्टर में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड का मुकाबला चाइनीज सैनिक नहीं कर पा रहे हैं। हालात यह है कि अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों को 24 घंटों में ही बदलना पड़ रहा है, जबकि उन्हीं इलाकों में भारतीय सैनिक लंबे समय तक टिक रहे हैं। चीनी सैनिकों के अलावा मौसम भी यहां किसी दुश्मन से कम नहीं, लेकिन भारतीय सैनिकों का दोनों ही लोहा मान रहे हैं।
एक सरकारी सूत्र ने एएनआई से कहा, ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के अग्रिम पोस्ट पर तैनात हमारे सैनिक चीनी सैनिकों के मुकाबले लंबे समय तक मोर्चा संभाल रहे हैं। कठोर सर्दी और इतने कम तापमान से अधिक वास्ता नहीं पडऩे की वजह से चीनी सैनिकों को हर दिन बदलना पड़ रहा है।
सूत्रों ने कहा, भारतीय पक्ष को इस तरह के मौसम और हालात में चीन पर बढ़त हासिल है, क्योंकि इनमें से अधिकतर लद्दाख सेक्टर, सियाचिन ग्लेशियर या अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में पहले भी ड्यूटी कर चुके हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि चीन रणनीतिक ऊंचाइयों वाले इलाकों में चीन ने अपने सैनिकों को भारतीय पोजिशन के नजदीक तैनात किया है वहां सर्दी का असर साफ देखा जा सकता है। भारतीय सैनिक यहां लंबे समय तक टिक रहे हैं, जबकि चीनी सैनिक 24 घंटे से अधिक यह ठंड बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के विरोध में अप्रैल-मई में एलओसी पर तनाव बढ़ाने वाले चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के नजदीक 60 हजार सैनिकों को तैनात किया है। इनके पास बड़ी मात्रा में टैंक और भारी हथियार भी हैं। किसी भी चीनी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारत ने भी उतनी ही शक्ति लगा दी।
इस बीच, दोनों देशों में सैन्य स्तर की बातचीत चल रही है। दोनों देशों के सैन्य कमांडर 8 दौर की बातचीत कर चुके हैं, और जल्द ही नौवें दौर की भी बातचीत होनी है। हालांकि, चीन की चालाकियों की वजह से अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। बातचीत शुरू होने से पहले 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीनी पक्ष को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन अभी तक उन्होंने मारे गए सैनिकों की संख्या नहीं बताई है।

एसआर हॉस्पिटल में नौकरी पाने का मौका… जिला रोजगार केन्द्र दुर्ग में 28 को जॉब फेयर
छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग, 10,372 स्कूलों का एकीकरण, शिक्षकों का व्यापक युक्तियुक्तकरण
नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात
गोधन से बने उत्पादों को विदेशों में पहचान दिलाने वाली हुनरमंद महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री
बाबा श्याम की भव्य सूरजगढ़ निशान यात्रा कल, राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार में जुटेंगे भक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन
Next Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का किया लोकार्पण, पहला लॉट तौलकर किया खरीदी का शुभारंभ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?