ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नागरिकता कानूनः मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात

By @dmin
Published: December 24, 2019
Share
SHARE

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। दो दिनों की शांति के बाद मंगलवार को फिर से राजधानी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में सीएए के विरोध में कई धरना और प्रदर्शन होंगे। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ मार्ग बंद हैं तो कुछ मार्ग मंगलवार को प्रभावित रह सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। रोड नंबर 13 पर शाहीनबाग कांपलेक्स के सामने स्थानीय लोगों का पिछले रविवार से प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से इस रोड के दोनों कैरिज-वे बंद हैं। इसके अलावा ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाला ओखला अंडरपास बंद है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी और आगरा कैनाल रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ हुआ है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंगलवार दोपहर को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। हालांकि छात्रों के इस मार्च को पुलिस की अनुमति नहीं दी गई है।

शांतिपूर्ण मार्च करते हुए मंडी हाउस से जंतर-मंतर की ओर निकले प्रदर्शनकारी। इनके हाथों में भगत सिंह से लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तक की तस्वीरें और तरह-तरह के नारे लिखे लोग हाथ में लेकर चल रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके चलते मंडी हाउस पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। इसके अनुसार एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। गौरतलब है कि जामिया के छात्र आज मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए वह मंडी हाउस में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है।

गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन गिरफ्तार
जांजगीर में पकड़ाए पश्चिम बंगाल के चोर, बर्तन बेचने के बहाने रेकी और उसके बाद चोरी… जांजगीर पुलिस का बड़ा खुलासा
आरक्षक व डायल 112 के चालक ने तस्करों से जब्त गांजा किया पार, मामला खुला तो दोनों गिरफ्तार… एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया निलंबित
महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा
बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, बताया षड्यंत्रकारी
Next Article विद्युत लोको शेड भिलाई का निरीक्षण किया रेलवे महाप्रबंधक ने

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?