ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दगाबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दगाबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए हुए बैठकों के कई दौर के बाद इसपर सहमत हुआ चीन असल में अपनी ही बात पर टिका हुआ नहीं दिख रहा है। चीन की हरकतें इसी ओर इशारा कर रही हैं कि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति सामान्य करने को तैयार नहीं है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना द्वारा उसके हिस्से के क्षेत्र में करीब 40 हजार सैनिकों की तैनाती तो इसी ओर इशारा कर रही है।
इसके साथ ही चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले स्थानों पर से सैनिकों की संख्या घटाने के अपने वायदे का सम्मान भी नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक वार्ताओं में जिन शर्तों पर सैनिकों को कम करने की सहमति बनी थी, चीन उनका भी पालन नहीं कर रहा है। बता दें कि चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या घटाने के लिए तब राजी हुआ था जब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से बात की थी। 

Contents
  • भारी हथियारों के साथ सैनिक तैनात कर रहा चीन
  • सीमा पर शांति के लिए दोनों का सहयोग जरूरी

भारी हथियारों के साथ सैनिक तैनात कर रहा चीन

सूत्रों ने बताया, ‘चीनी पक्ष की ओर से स्थिति नियंत्रित करने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। उन्होंने भारी हथियारों के साथ अपने करीब 40 हजार सैनिकों को तैनात करना शुरू किया है। इन सैनिकों को एयर डिफेंस सिस्टम और लंबी रेंज वाले ऑर्टिलरी हथियार जैसे हथियारों से लैस किया गया है।Ó सूत्रों ने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछली सैन्य वार्ता के बाद से सैनिकों को कम करने की प्रक्रिया में भी कोई विकास नहीं हुआ है। 
चीनी पक्ष फिंगर 5 एरिया में भी पीछे हटने को और सिरीजाप में अपनी स्थायी जगह वापस जाने के लिए भी तैयार नहीं है। सूत्रों ने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह फिंगर क्षेत्र में एक ऑब्जर्वेशन पोस्ट (निगरानी पोस्ट) तैयार करना चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट एरिया में भी बड़े स्तर पर निर्माण किया है। ये दोनों क्षेत्र पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच होने वाले गतिरोध के प्रमुख क्षेत्र हैं।  

सीमा पर शांति के लिए दोनों का सहयोग जरूरी

14 और 15 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच हुई कॉप्र्स कमांडर स्तर की वार्ता में इस बात पर सहमति जताई गई थी कि दोनों पक्ष सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और अगले कुछ दिनों में इसे लेकर होने वाली कार्रवाई के विकास की पुष्टि करेंगे। एनएसए डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से वार्ता के दौरान यह स्पष्ट किया था कि सीमा पर शांति स्थापित करने के लिए और विवाद समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों को पूर्व की स्थिति में जाना पड़ेगा। 

आप का वादा : छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली, अरविंद केजरीवाल ने दी 9 गारंटियां
छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की बैठक में 14 नए प्रोजेक्टस् को मिली सैद्धांतिक सहमति
छात्रा को बाइक सवार बदमाश ने चलती ऑटो से खींचा, अस्पताल में हुई मौत… पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी
चुनाव आयोग का ममता सरकार को पत्र, परिणाम के बाद न हो हिंसा, जश्न मनाने पर भी लगे रोक
Bhilai Breaking : स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दुर्ग में स्टूडेंट ने गंवाए 8 लाख से भी ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Were draining the dirt of Khatal in the pond खटाल की गंदगी को बहा रहे थे तालाब में: निगम ने लगाया 5000 हजार जुर्माना
Next Article New employment opportunities will be available from the glazing unit: Matikala Board has prepared the second glazing unit of the state ग्लेजिंग यूनिट से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर: माटीकला बोर्ड ने तैयार किया राज्य का दूसरा ग्लेजिंग यूनिट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?