ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 109 करोड़ के अधोसंरचना विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 109 करोड़ के अधोसंरचना विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

By @dmin
Published: January 19, 2021
Share
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल 20 जनवरी को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव के ई- शुभारंभ के साथ ही प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिन कार्यों का ई-लोकार्पण करेंगे उनमें 9.81 करोड़ की लागत से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र बेमेतरा के महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन, 9.81 की लागत से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास के साथ ही 12.75 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास भवन, कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 1.87 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कैन्टीन भवन, इसी प्रकार कबीरधाम के कषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान परिसर में 36 लाख की लागत से बायोकन्ट्रोल लैब, बिलासपुर और भटापारा और बेमेतरा जिले के साजा में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसांधान केन्द्रों में एक-एक करोड़ की लागत से हाईटेक नर्सरी, दुर्ग जिले के पहंदा के कृषि उद्यान केन्द्र में एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से प्रशासनिक भवन एवं सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद और बलरामपुर में 2 करोड़ 82 लाख रुपए से तैयार किए गए प्रशानिक भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कड़कनाथ हैचरी और मशरूम भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन एवं सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कबीरधाम में 2 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास भवन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल नवीन कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 63.10 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा-पाटन, साजा, महासमुन्द, कुरूद, कोरबा और छुईखदान में 7.53-7.53 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास भवन इसी तरह कृषि महाविद्यालय रायपुर में 2.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बालिका छात्रावास और कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र भाटापारा में 2.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बालक छात्रावास इसके अलावा सुकमा, कोण्डागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली और मैनपाट के कृषि विज्ञान केन्द्रों में 2.11-2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन एवं कृषक छात्रावास तथा 70 लाख रुपए की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में बनने वाले कृषक छात्रावास का शिलान्यास शामिल है।

सीएम बघेल का भाजपा पर तंज : हमारा अनुशरण कर रहे भाजपा के लोग, छत्तीसगढ़ी तो क्या आगे देखिए गोंडी, हलबी भी बोलेंगे
Agni-3 का सफल परीक्षण, ताकत ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान… जाने मिसाइल से जुड़ी खास बातें
नगर निगम चुनाव : महापौर पद के लिए भाजपा के पास है कई बड़े चेहरे… भाजपा की गांठ बना मन-भेद
एरिया नक्सली कमांडर बताते हुए मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी… पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश
HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent कोरोना : सात महीने बाद सबसे कम सक्रिय मामले, अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को लगा टीका
Next Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया माओवादियों से भी खतरनाक, कहा- भगवा पार्टी की बैठकों को डिस्टर्ब करने भेजूंगी कुछ लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?