ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल का भाजपा पर तंज : हमारा अनुशरण कर रहे भाजपा के लोग, छत्तीसगढ़ी तो क्या आगे देखिए गोंडी, हलबी भी बोलेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीएम बघेल का भाजपा पर तंज : हमारा अनुशरण कर रहे भाजपा के लोग, छत्तीसगढ़ी तो क्या आगे देखिए गोंडी, हलबी भी बोलेंगे

By Mohan Rao
Published: July 8, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे और यहां आमसभा को संबोधित किया। इस बीच मंच पर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के छत्तीसगढ़ी नारे की चर्चा हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए उनके छत्तीसगढ़ प्रेम को दिखावा बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा हमारा अनुशरण कर रही है। पिछले साल अमित शाह जी आए थे। साइंस कॉलेज मैदान में बैल की पूजा की। उससे पहले 15 साल कभी बैल की पूजा नहीं की। प्रधानमंत्री की सभा में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाए थे। इससे पहले कभी लगाए थे क्या? यह कभी भी छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखते ही नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को नक्सली समझते थे, उनको गोली मारते थे और फर्जी केस बनाकर जेल में ठूंस देते थे।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भाजपा की रणनीति रही है फूट डालो और राज करो। यह ज्यादा दिन चलेगा नहीं। सीएम बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर तेजी से चल रहा है। भाजपा लाख कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ गया है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के छत्तीसगढ़ी नारे को लेकर किए सवाल के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तो सिर्फ ‘छत्तीसगढ़ी’ बोली है, आगे-आगे देखिए गोंडी, हलबी सहित सभी स्थानीय बोलियाँ भी बोलेंगे। गाय, बैल सबकी पूजा करेंगे। इन्हें अभी थोड़ी-थोड़ी छत्तीसगढ़ी संस्कृति समझ आई है। धीरे-धीरे जनता इन्हें और सिखा देगी।

जीवन मिशन के तहत 16 जिलों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात…. 238 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए की लागत के 658 कार्यों का वर्चुअली किया भूमि पूजन
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश
CG News : रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एक फरार… गौरेला में एसीबी की कार्रवाई
मुख्यमंत्री साय से क्रिकेटर कपिल देव ने की मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का जायजा… लापरवाही न करने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुनिया को बचाने इस खोज का हिस्सा बने, एंड पिक्चर्स पर देखे 'कार्तिकेय 2' का प्रीमियर दुनिया को बचाने इस खोज का हिस्सा बने, एंड पिक्चर्स पर देखे ‘कार्तिकेय 2’ का प्रीमियर
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की बड़ी पहल, स्कूली व यात्री बसों में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?