ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कल कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रुपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात…. इन कार्यों का होगा लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री कल कोरिया जिले को देंगे 212 करोड़ रुपए की लागत के 210 कार्यों की सौगात…. इन कार्यों का होगा लोकार्पण

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh
Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के जिन 80 कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में निर्मित नया पॉलिटेक्निक भवन, 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से चिरमिरी में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, बैकुण्ठपुर में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु निर्मित 44 भवन, मनेन्द्रगढ़ में लगभग 5 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित 44 भवन, लगभग 4 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित कृषि महाविद्यालय चेरूवापारा का भवन, 3 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित 2 बालक छात्रावास के भवन, क्रेडा द्वारा लगभग 24 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था हेतु सोलर पम्प की स्थापना, सोलर हाईमास्ट लाइट की स्थापना के कुल 10 कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री इनमें से भरतपुर-सोनहट में 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से सिंचाई हेतु सौर सुजला योजना के अंतर्गत 718 नग सोलर पम्प की स्थापना, भरतपुर सोनहट में ही पेयजल व्यवस्था हेतु 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 53 सोलर ड्यूल पम्प स्थापना, 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में प्रकाश व्यवस्था हेतु 81 सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापना, 18 लाख रूपए की लागत से भरतपुर-सोनहट में पेयजल व्यवस्था हेतु 3 आयरन शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना, 2 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से मनेन्द्रगढ़ में सौर सुजला योजना के अंतर्गत 118 सोलर पम्प की स्थापना, 89 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर क्षेत्र में 134 सोलर पम्प की स्थापना और भरतपुर-सोनहट क्षेत्र के बहरासी में 1 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल बैकुण्ठपुर में जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 18 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से देवाडाड़-पेन्ड्री व्हाया मंगोरा मार्ग पर बुधरा नदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 107 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में 15 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनने वाली बैकुण्ठपुर-जुनापारा-कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारास, सत्तीपारा सड़क, 14 करोड़ 9 लाख रूपए लागत की पिपरिया सड़क-नागपुर रेल्वे स्टेशन-सिरियाखोह-चिरईपानी सड़क, 12 करोड़ 24 लाख रूपए लागत की पेन्ड्री-महाई व्हाया लोहारी सड़क, 11 करोड़ 52 लाख रूपए लागत की खाडा-एन.एच. रनई व्हाया अमहर-चिरगुडा-तेन्दुआ सड़क, 11 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत कोथारी-पाराडोल रेल्वे स्टेशन व्हाया पारसगढ़ी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बैकुण्ठपुर में बनने वाली वायरोलॉजी लैब के लिए भूमिपूजन करेंगे।

गुस्ताखी माफ: अब विक्रम बेताल की शरण में प्रदेश की भाजपा
वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का पालन करने वाला एकमात्र एल्युमीनियम उत्पादक बना वेदांता
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
सीएम साय ने जशपुर में किया विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
तय समय में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने रोड मैप तैयार, एजेंसी को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now the sick are reaching the hospital in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में अस्पताल पहुंच रहे अब बीमारों तक….. यूनिवर्सल हेल्थकेयर की ओर सरकार के तेज कदम
Next Article जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा... किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा… किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?