ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं से की वोट अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

By Mohan Rao
Published: February 16, 2025
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 53 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए जारी कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसलिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा पूरा किया है और धान की अंतर की राशि बारह हजार करोड़ रुपए भी जारी कर दी है। महतारी का सम्मान करते हुए हमने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक बारह क़िस्त जारी कर दी है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गाँवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य जोरों पर है। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। गौरतलब है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत कल प्रदेश के 53 विकासखंडों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 18 फरवरी को घोषित होंगे।

बजट-2022-किसान: किसानों के लिए बड़े प्लान, गंगा किनारे से होगी शुरुआत, जानें- बजट में अन्नदाताओं के लिए क्या ऐलान
सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन
लॉकडाउन से सामान्य वर्ग फिर टूटेगी कमर…. शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा, सख्ती दिखाएं पर आर्थिक संक्रमण न फैलाए
बीएससी की छात्रा बनी एक दिन की विधायक, लगाया जनता दरबार, महिला अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
दिल्ली सरस मेला में दुर्ग की भारती ने लगाया मिलेट्स उत्पादों का बिहान कैंटीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के सीएम का फैसला कल, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगेगी मुहर
Next Article भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग… 4.0 तीव्रता का था भूकंप

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?