ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय का धमतरी में विशाल रोड शो, बोले- नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

मुख्यमंत्री साय का धमतरी में विशाल रोड शो, बोले- नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ

By Mohan Rao
Published: February 9, 2025
Share
SHARE

धमतरी| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को धमतरी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल रोड शो में शामिल हुए, जहाँ रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के गगनचुंबी नारों से पूरा धमतरी शहर गूँज उठा। श्री साय ने जनता से कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा सहित सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ धमतरी शहर को दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता को अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने की गारंटी दी।

म्युनिसिपल स्कूल से शुरू हुए इस विशाल रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चैराहों से गुजरते हुए बिलाई माता मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। जहाँ सीएम साय ने विंध्यवासिनी माता की पूजा-अर्चना कर धमतरी सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए महापौर नीरज पाल ने समूह की महिलाओं को दिया लाखो का चेक…
दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
Gustakhi Maaf: बढ़ता ही जा रहा खतरनाक कचरे का ढेर
शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व राहत देने विधायक वोरा ने कहा- जीवनदीप की राशि से बढ़ाए कोविड ईलाज के संसाधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम की टीम ने प्रतिबंधित पानी पाऊच किया जब्त, पिकअप रोककर की कार्रवाई
Next Article मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?