ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

मुख्यमंत्री साय की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: March 16, 2026
Share
मुख्यमंत्री साय की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल
मुख्यमंत्री साय की गौधाम योजना गौवंश संरक्षण क्रांतिकारी अध्याय: रत्नावली कौशल
SHARE

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति किसानों की आय दुगुनी करने का मार्ग प्रशस्त
मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गौ धाम योजना को गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी अध्याय करार देते हुए उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के सभी विकासखंडों में कुल 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां बेसहारा, घुमंतू एवं परित्यक्त गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पोषण, चिकित्सा एवं समग्र देखभाल प्रदान की जाएगी।

रत्नावली कौशल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने गौ धाम योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने एवं किसानों की आय दोगुनी करने का सुनहरा मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रत्येक गौधाम में 200 गौवंशों की क्षमता वाली आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें चारा भंडारण इकाइयां, पशु चिकित्सा केंद्र, स्वास्थ्य जांच लैब, शेड, फेंसिंग, पेयजल, बिजली तथा उत्पादकता वृद्धि प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। यहां गायों को गुणवत्तापूर्ण हरा-सूखा चारा, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं गोबर-गोमूत्र आधारित जैविक खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रत्नावली कौशल ने आगे बताया कि योजना का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों एवं सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी होगा। रत्नावली कौशल ने कहा, यह योजना न केवल गौमाता के संरक्षण को सुनिश्चित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन गो-संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए कृषि व्यवस्था को अटल आधार प्रदान करेगी। घुमंतू पशुओं से फसलों को होने वाला करोड़ों रुपये का नुकसान अब टल जाएगा, जिससे किसान भाइयों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार की यह पहल ग्रामीण संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘गौ संरक्षण एवं ग्रामीण विकासÓ के विजन को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जो छत्तीसगढ़ को गौ-आधारित अर्थव्यवस्था का अग्रणी हब बनाएगी।

रत्नावली कौशल ने चरवाहों एवं गौ सेवकों के लिए निर्धारित मानदेय का भी स्वागत किया, जो योजना को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ेगा। उन्होंने महिलाओं एवं अनुसूचित जाति समुदायों से अपील की कि वे इस योजना से सक्रिय रूप से जुड़ें। अंत में, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गौ धाम योजना के सफल शुभारंभ हेतु हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि यह ग्रामीण छत्तीसगढ़ के उत्थान की नई दिशा निर्देशित करेगी। भाजपा महिला मोर्चा इस योजना के प्रचार-प्रसार एवं सफल कार्यान्वयन हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है।

गुजरात हाई कोर्ट की डायमंड जुबली पर बोले पीएम मोदी: कोरोना काल में देश दे दिखाया सामर्थ्य तो न्यायपालिका ने भी दिखाई कर्तव्यनिष्ठा
87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन, बीसीसीआई का बड़ा फैसला
अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके
मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति
खेतों में करंट के मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से कहा लाइसेंस देकर जवाबदेही से नहीं बच सकते
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article मुख्यमंत्री साय का गौ धाम योजना ग्रामीण विकास का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य मुख्यमंत्री साय का गौ धाम योजना ग्रामीण विकास का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?