ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ

By Mohan Rao
Published: February 16, 2024
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को विधानसभा में माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना अर्थात ‘आपका अच्छा गांव योजना प्रारंभ करने की बड़ी घोषणा की। इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के लिए 20 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है, यदि भविष्य में केन्द्र एवं राज्य से और बजट की आवश्यकता होती है तो राज्य सरकार वह भी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध होगी। योजनाओं के सतत लाभ के मूल्यांकन और मानिटरिंग के लिए डैश बोर्ड तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से इसकी सतत समीक्षा की जाएगी और सुनिश्चित किया जावेगा कि कोई भी परिवार इस योजना का लाभ उठाने से वंचित न रह पाए।

मुख्यमंत्री साय ने नियद नेल्लानार योजना के संबंध में कहा कि इन गांवों के तेजी से आर्थिक विकास के लिए यह योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था हो और ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं के सेचुरेशन के साथ लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं। वहां 5 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लागू की गई पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे ही सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों की मूलभूत आवश्यकता की दृष्टि से अधोसंरचना विकास एवं परिवारों के सम्यक विकास हेतु कार्रवाई की जाएगी। इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई हेतु बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

योजना के क्रियान्वयन के लिए इन ग्रामों में जनसुविधा शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा स्थल पर ही इसका निराकरण किया जाएगा। यदि भविष्य में केन्द्र एवं राज्य से और बजट की आवश्यकता होती है तो सरकार वह भी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री की इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से बस्तर के आदिवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर सड़क और गांव का विकास नहीं हुआ है इस योजना में उस ओर भी ध्यान दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
आम बजट पर बोले दुर्ग विधायक वोरा: आम जनता की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका…. कोरोना काल में भी केंद्र सरकार को लोगों की परवाह नहीं
स्व. बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी के स्थापना दिवस पर आईक्यूएसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न
बिलासपुर रेलवे स्टेशन का री डेवलपमेंट, यात्रियों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने किए यह विशेष प्रबंध
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, बोले- योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bijapur : नए सुरक्षा बल कैंप पर नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 आईईडी भी मिले, पुलिस ने तेज की सर्चिंग
Next Article भूसे की बोरियों भरकर ले जा रहे गांजा, कवर्धा पुलिस की जांच में पकड़ाए दो तस्कर, 2 करोड़ का गांजा जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?