ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, बोले-  बौखलाहट में नक्सली कर रहे हैं हिंसा, विकास से करेंगे खात्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री साय ने की नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, बोले-  बौखलाहट में नक्सली कर रहे हैं हिंसा, विकास से करेंगे खात्मा

By Mohan Rao
Published: December 17, 2023
Share
सीएम ने ली बैठक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही नक्सल हिंसा को लेकर नई सरकार एक्शन मोड पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक ली जिसमें मुख्य सचिव सहित डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हिंसा केवल नक्सलियों की बौखलाहट का परिचायक है। प्रदेश में विकास से लोगों का विश्वास जीतेंगे और इसी से नक्सलवाद का खत्मा होगा।

बता दें प्रदेश में पिछले पांच दिनों के भीतर में एक एसआई सहित तीन जवान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बुधवार 13 दिसंबर को नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू शहीद हो गए। इसके बाद गुरुवार 14 दिसंबर को कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय शहीद हो गए। बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। इसके बाद रविवार को सुकमा में सीआरपीएफ का एसआई मुठभेड़ शहीद हो गया। 17 दिसंबर की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये।

सीएम साय ने व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत
नक्सली घटना का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें। बैठक में खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम बघेल बोले: शासन के महत्वपूर्ण अंग हैं कोटवार, पटेल और होमगार्ड, सभी ने कहा-ऐसा मुखिया जिसने समझी तकलीफ, बढ़ाया मान-सम्मान
Mitan Yojana: अब घर बैठे बन रहे पैनकार्ड, यहां की महिला ने कहा कि मितान योजना किसी वरदान से कम नहीं
CG Politics: कांग्रेस में राहुल-प्रियंका तो भाजपा में मोदी के बाद योगी-हेमंता की डिमांड!
रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से राहत, टूल किट मामले में दर्ज एफआईआर निरस्त
लॉक डाउन होने के कारण असहाय लोगों को घर पर ही मिल रही दवाई, सब्जियां एवं राशन सामग्री, वॉलिंटियर पहुंचा रहे हैं घरों तक सामग्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीगसढ़ विधानसभा सत्र 19 से, स्पीकर के लिए डॉ रमन सिंह ने दाखिल किया नामांकन  
Next Article राजस्थान को छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी राहत, भजनलाल ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार झटका: 23 से 27 फिसदी महंगी होगी बिजली, एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?