ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास

By Mohan Rao
Published: December 26, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस के मौके पर रायपुर के कचहरी चौक पर स्थित माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्कूल में गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वीर साहबजादों की तस्वीर पर दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है, जिन्होंने मुगलों के दबाव और यातनाओं बावजूद भी हार नहीं मानी और मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में शहादत को स्वीकार किया जिसके लिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।

साय ने कहा कि भारत के ऐसे गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने लाने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम सभी को इस बात पर गर्व है कि देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में दिन मनाने का ऐलान किया गया है। माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की मां माता सुंदरी के नाम पर हुआ है , इस संस्था को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। यह स्कूल लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी सुभेच्छा है। इस मौके पर साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत ही हमारी सरकार बनते ही राज्य में हमने 18 लाख पात्र परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वो आज के दिन को वीर बालकों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  वीर बाल दिवस के आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और सिर्फ वीर बाल दिवस में शामिल होने की सहमति दी। उन्होने कहा कि स्कूल के बच्चों को किस बात से प्रेरणा लेनी है, इस बात का निर्णय समाज को लेना होगा और बच्चों को बताना होगा कि दो छोटे बालकों ने कैसे निडर रहते हुए शहादत दे दी और दुश्मनों के आगे नहीं झुके।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए इसे पूरे देश में राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने बच्चों को निडर रहने और दुश्मनों के सामने न झुकने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने सेवा, समर्पण और बलिदान और बहादुरी के लिए जाना जाता है।  वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिख समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को कृपाण और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर शब्द कीर्तन  की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही विधायक गण, सिख समाज के प्रतिनिधी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

दर्शकों को भा गई रणबीर कपूर की अदाकारी, तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठे सिनेमाघर
छत्तीसगढ़ लगातार बढ़ रहे आंकड़े: पिछले 24 घंटों 2564 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि…. 1146 मरीज डिस्चार्ज…. 13 मरीजों की मौत
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट… सुबह-शाम छा रहा कोहरा
Bhilai News : बीएसएफ के दो अफसरों को मिला पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए हुए सम्मानित
जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, सड़क पर लहुलहान हालत में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article सीएम साय का बड़ा फैसला : गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?