ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने ग्राम पथरी में किया गौठान का अवलोकन, कहा- गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की जगायी है एक नई चेतना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने ग्राम पथरी में किया गौठान का अवलोकन, कहा- गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की जगायी है एक नई चेतना

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
Chief Minister observed Gauthan in village stone, said- Self-help group
Chief Minister observed Gauthan in village stone, said- Self-help group
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पथरी में गौठान का निरीक्षण किया और वहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों एवं उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल और कृषि मंत्री श्री चौबे ने महिला समूह के काम काज की सराहना कर उनकी हौसला अफजाई की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत गौठान का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत बनाने एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किया जा रहा है, ताकि गांव के लोग स्वावलंबी बन सकें। गौठान आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। यहां संचालित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणजन जीवन में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीणजन आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि के मौके पर आज पथरी में आयोजित पुरखों के सुरता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पथरी गांव के गौठान गए और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के साथ ही गौठान समिति एवं महिला समूहों के सदस्यों से मुलाकात एवं चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए गोबर के दीये, चप्पल, मशरूम के विभिन्न उत्पाद, बेकरी उत्पाद, साबुन, सेनेटाईजर सहित अन्य सभी उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी लगन और मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्व सहायता से जुड़ी महिलाओं ने अपने रचनात्मक कार्यों से नई चेतना और स्वावलंबन की अलख जगाई है। स्वसहायता समूहों ने अपने काम काज एवं संव्यवहार से सामाजिक सरोकार को मजबूती दी है। उनका यह प्रयास गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान में संचालित बकरी पालन, सामुदायिक मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मी खाद निर्माण सहित अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने गौठान के बाड़ी में सब्जी की खेती का भी मुआयना किया और गौठान परिसर में पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती, ग्राम पथरी की सरपंच श्रीमती प्रीति सोनी, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टीकाकरण के लिए गजब का जुनून…. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों को प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
हाथों की कलाई को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन
Big news : छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे चार नए सेंट्रल स्कूल, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी… जानिए किन जिलों को मिली सौगात
Surajpur : बंद कोयला खदान में नहाने गई थीं दो सगी बहने, डूबने से हुई मौत… दूसरे दिन मिले शव
राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू: विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेलों का हो रहा प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big initiative of Chhattisgarh government: Families of people who died due स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत…. गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी
Next Article Tragic accident: car slammed into a tanker parked on the दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी कार, छह लोगों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?