ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 120 जोड़े बंधे शादी के बंधन में….. सरकार ने दिए 36 हजार रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 120 जोड़े बंधे शादी के बंधन में….. सरकार ने दिए 36 हजार रुपए

By Mohan Rao
Published: January 18, 2025
Share
SHARE

सक्ती। सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।

सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया l इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को सांसद श्रीमती जांगड़े की उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ बारात प्रस्थान, विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु के 7 फेरे, कन्यादान, सिंदूर बंदन, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही सांसद द्वारा योजना अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रुपए प्रति जोड़े के मान से सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

सांसद, अधिकारियों कर्मचारियों, उपस्थित जनप्रतिधियों व वर-वधु के परिजनों ने नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनायें व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 120 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है, यह सक्ती जिले के लिए बहुत ही हर्ष की बात है l उन्होंने इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ो का गठबंधन करते हुए बारी-बारी से सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया l

उन्होंने सभी नव दाम्पत्य जोड़ो को विवाह के गठबंधन की बधाई दी तथा नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते हुए हसी ख़ुशी सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए शुभकामनाएं दी l सांसद श्रीमती जांगडे ने वर और वधु दोनों को अपने माता-पिता के समान ही अपने सास-ससुर को भी सम्मान देने का आग्रह किया l इस अवसर पर प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्याम कंवर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी नव वर-वधुओं सहित उपस्थित सभी को दी गई l

इसके साथ ही इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ों तथा पंडाल में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाया गया l इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति पवार, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर पुष्पलता अग्रवाल, सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन समिति की सदस्य अन्न्नापूर्ण राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, नवविवाहित जोड़ों के परिजन, गणमान्य नागरिक व मिडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
रायपुर पुलिस ने की विसर्जन रैली में शामिल गुंडा बदमाशों धरपकड़, 52 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
काम की खबर: जल्द निपटाएं जरूरी लेनदेन, आज रात 12 बजे से 14 घंटों के लिए नहीं मिलेगी RTGS की सुविधा
मुख्यमंत्री साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नए विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण
योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : अनियंत्रित वाहन ने जिम जा रही युवती को कुचला, मौके पर मौत
Next Article बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद… बंकर भी मिले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?