ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiNews

औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

By @dmin Published October 13, 2022
Share
औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
औचक निरीक्षण पर निकले संभागायुक्त सरकारी ऑफिसों का हाल देखकर रह गए हैरान, एक साथ 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
SHARE

दुर्ग. दुर्ग सभागायुक्त महादेव कावरे ने दुर्ग जिले में संभागीय कार्यालय और जिला कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आधे से ज्यादा कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। कावरे ने सर्वप्रथम नगर और ग्राम निवेश कार्यालय दुर्ग का औचक निरीक्षण किया। यहां 5 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद संभागायुक्त ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सूचना पटल एवं संधारित पंजी की जांच की, उपस्थित कर्मचारियों द्वारा संबंधित पंजी का अवलोकन नहीं कराने पर उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए पंजी संधारण के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया।

कोष एवं लेखा पेंशन कार्यालय में 2 कर्मचारी मिले उपस्थित
संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा पेंशन कार्यालय दुर्ग निरीक्षण के दौरान कुल 11 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संभाग स्तरीय कार्यालय में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित होने पर संभागायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी किया।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम का सूचना पटल आवश्यक हो प्रदर्शित
जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग दुर्ग के निरीक्षण के दौरान 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्यालय में लोक सेवा गारंटी अधिनियम का सूचना पटल नहीं पाए जाने पर संभागायुक्त ने फटकार लगाते हुए तत्काल सूचना पटल लगाए जाने के निर्देश जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, दुर्ग को दिए।

कार्यालयों में हो स्वच्छता का पालन
संभागायुक्त ने कृषि विभाग दुर्ग का निरीक्षण किया। यहां धान एवं बीज के काफी पुराने नमूनों पर नाराजगी व्यक्त की एवं संधारित सभी नमूनों को स्वच्छता पूर्वक रखने की निर्देश दिए। कार्यालय में अव्यवस्थित रूप से रखे हुए नस्तियों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश उपसंचालक कृषि दुर्ग को दिए। कृषि विभाग में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को एक दिवस के भीतर रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin October 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नामी कंपनियों में नौकरी का मौका, दुर्ग-भिलाई के युवा कर सकेंगे आवेदन… जिला रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर कल
Next Article मछली पकडऩे गए दो ग्रामीणों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश, पूरे गांव में पसरा मातम मछली पकडऩे गए दो ग्रामीणों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सीधे घर पहुंची लाश, पूरे गांव में पसरा मातम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?