ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जवाहर बाजार व्यवसायिक परिसर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण…. 23 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से परिसर को दिया गया है नया स्वरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

जवाहर बाजार व्यवसायिक परिसर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण…. 23 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से परिसर को दिया गया है नया स्वरूप

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
Pakistan Foreign Minister Qureshi said
Pakistan Foreign Minister Qureshi said
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में जवाहर बाजार पार्किंग सह-व्यवसायिक परिसर का लोकर्पण किया। इस ऐतिहासिक व्यवसायिक परिसर का नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 23 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से किया गया है। जीर्णोद्धार में पुरानी बाजार के ऐतिहासिक मुख्य द्वार को यथावत रखा गया है, इससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर में नागरिक सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 6 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण कर राजधानीवासियों को सौगात दी। इनमें 3 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेन्द्र नगर ग्लोबल चौक व सड़क चौड़ीकरण कार्य, लगभग 2 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से आक्सीजोन स्मार्ट रोड में कराए गए कार्य, लगभग 75 लाख रूपए की लागत से कलेक्टोरेट उद्यान में जन सुविधाओं के उन्नयन कार्यों और लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नए सिटी कोतवाली थाना भवन तथा बूढ़ा तालाब में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन भी शामिल हैं।
जवाहर बाजार पार्किंग सह-व्यवसायिक परिसर के जीर्णोद्धार से राजधानीवासियों को लंबे समय से शहर के मध्य में खरीदारी के लिए एक सुव्यवस्थित बाजार और गाडिय़ों की पार्किंग की जरूरत पूरी होगी। नागरिकों को जहां रायपुर के हृदय स्थल में खरीददारी के लिए सुविधाजनक बाजार मिलेगा, वहीं उन्हें अब वाहनों के पार्किंग की समस्या से निजात भी मिलेगी। नए स्वरूप लिए इस तीन मंजिलें जवाहर बाजार पार्किंग सह-व्यवसायिक परिसर में 147 दुकानों का निर्माण किया गया है, द्वितीय एवं तृतीय तल में कमर्शियल उपयोग हेतु आठ-आठ व्यवसायिक कार्यालय बनाए गए हैं। जीर्णोद्धार उपरांत दशकों से किराएदार के रूप में पहले से व्यवसाय कर रहे 67 व्यवसायियों को मालिकाना हक भी दिया गया है। इस परिसर में 150 कार और 110 दुपहियां वाहनों की पार्किंग की सुविधा है।
लोकर्पण के अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।

महिला समूहों को अब अधिकतम 6 लाख रूपए तक ऋण, मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर केंद्रीय जेल में कैदियों ने मनाया गणेश उत्सव
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, आपत्तिजनक सामग्री परोसने वाले TikTok ऐप पर फिर लगाया प्रतिबंध
मुख्यमंत्री साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र
15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister inaugurated Global Chowk and road widening work ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण… राजधानी के नागरिकों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
Next Article Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped भीषण चक्रवाती तूफान में बदला ‘निवार’….. चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलजमाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?