ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

By @dmin
Published: August 7, 2020
Share
Chief Minister handed over development works worth Rs 96 crore
Chief Minister handed over development works worth Rs 96 crore
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ई-लोकार्पण व भूमिपूजन के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रुपए की लागत के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भैरमगढ़ स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मुख्यमंत्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मुख्यमंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव-निर्मित ट्रामा सेंटर का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की।

मुख्यमंत्री बघेल ने जिला बीजापुर के भैरमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 29 करोड़ 15 लाख रुपए के 39 कार्यों का ई-लोकार्पण तथा 66 करोड़ 85 लाख रुपए लागत के 132 निर्माण एवं विकास कार्यों का ई-भूमिपूजन किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार आदि की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है।

मुख्यमंत्री ने देश के सभी आकांक्षी जिलों में बीजापुर जिले के अव्वल होने पर पूरे जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित सांसद बस्तर दीपक बैज, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मण्डावी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर वीडियो कॉल से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बैंक सखी से भी बात की। कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, अध्यक्ष जनपद पंचायत भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम एवं अध्यक्ष नगर पंचायत भैरमगढ़ दशरथ परबुलिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव आरपी मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आदिवासी विकास विभाग के सचिव डीडी सिंह, राजस्व सचिव सुश्री रीता शांडिल्य उपस्थित थी।

बिग ब्रेकिंग: स्केटिंग के खिलाडिय़ों को विधायक देवेंद्र यादव ने दी बड़ी सौगात…. भिलाई सेक्टर 10 में बनेगा प्रदेश का पहला इंटरनेशनल स्केटिंग ग्राउंग… स्केटिंग हॉकी भी खेल सकेंगे
सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीण बस्तियों में कीचड़-धूल की समस्याओं से मिल रहा छुटकारा
गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत कर बैठा पति, खून से लथपथ मिला शव
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन
आज क्षेत्रीय सिनेमा का परिदृश्य काफी बदल गया है : तेजस्वी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को किस उम्र से खिलानी चाहिए आइस्क्रीम और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Next Article बारिश में भीगने के बाद तुरंत करें यह 6 काम, नहीं तो बीमार पडऩे में नहीं लगेगी देर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?