ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश में भीगने के बाद तुरंत करें यह 6 काम, नहीं तो बीमार पडऩे में नहीं लगेगी देर
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बारिश में भीगने के बाद तुरंत करें यह 6 काम, नहीं तो बीमार पडऩे में नहीं लगेगी देर

By @dmin Published August 7, 2020
Share
SHARE

मानसून लगभग पूरे भारत में दस्तक दे चुका है और जगह-जगह पर लगातार बारिश भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई लोग अपनी जरूरत के लिए घर से बाहर भी निकल रहे हैं और उन्हें बारिश में भीगना भी पड़ रहा है। मानसून में होने वाली बरसात कई सारी बीमारियों की वजह भी बन जाती है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। यहां पर आपको कुछ ऐसे ही सेहतमंद टिप्स दी जा रही हैं, जिन्हें आप बारिश में भीगने के तुरंत बाद जरूर अपनाएं।
ऐसा न करने की स्थिति में हो सकता है कि आप किसी ना किसी स्वास्थ्य समस्या से जरूर परेशान हो जाएं। खासकर कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में बीमार होने के बाद आप अस्पताल बिल्कुल भी नहीं जाना चाहेंगे, इसलिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है। आइए अब जानते हैं कि कौन-सी 5 टिप्स हैं जो बारिश में भीगने के बाद सभी को फॉलो चाहिए।

Contents
पहले यह जान लीजिए किन-किन बीमारियों से हो सकता है सामनासिर को ढकेंकपड़ों को बदलने में न करें देरीलगाएं कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीमसिर को दें विशेष ट्रीटमेंटगर्म चाय या काढ़े का सेवन करेंपैरों को अच्छी तरह धोएं

पहले यह जान लीजिए किन-किन बीमारियों से हो सकता है सामना

बारिश में भीगने के बाद आपको जो बीमारियां अपनी चपेट में लेंगी, उनके लक्षण आपको काफी हद तक कोरोना वायरस के लक्षण से मिलते-जुलते भी दिखाई दे सकते हैं। बारिश में भीगने के बाद अक्सर लोगों को पहले सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं होती, वह सर्दी खांसी और जुकाम की चपेट में आने के बाद तुरंत बुखार से भी पीडि़त हो जाते हैं। इसके अलावा बारिश में भीगने के बाद सिरदर्द, स्किन एलर्जी और आंखों के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए अब जानते हैं कि बारिश में भीगने के बाद क्या करना है?

सिर को ढकें

सिर हमारे शरीर का पहला हिस्सा होता है जहां पर बारिश का पानी सबसे पहले पड़ता है। हमारे शरीर की पूरी कार्यप्रणाली सिर के जरिए ही संचालित होती है। सिर का हिस्सा काफी कोमल भी होता है। चलिए थोड़ी देर तक बारिश का पानी पडऩे के बाद हमें ठंडक महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने सिर को ढक लें और कोशिश करें कि बारिश का पानी सिर पर जितना कम हो सके, उतना कम पड़़े।

कपड़ों को बदलने में न करें देरी

बारिश में भीगने के बाद जैसे ही घर पहुंचे तुरंत अपने कपड़ों को बदल लें। ऐसा करने से आपके शरीर का तापमान सामान्य अवस्था में आ जाएगा और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसके साथ-साथ बारिश के मौसम में कई प्रकार के फंगल संक्रमण का खतरा भी रहता है। कपड़ों को तुरंत बदलने के कारण इस पर मौजूद फंगस, संक्रमण नहीं फैला पाएंगे।

लगाएं कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीम

बारिश में भीगने के जब आप अपने कपड़ों को बदल लें तो उसके बाद किसी एंटीबैक्टीरियल क्रीम को पूरे शरीर में लगाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे और आप किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी की चपेट में आने से बचे रहेंगे। इतना ही नहीं, एंटीबैक्टीरियल क्रीम को लगाने से आप दाद, खाज और खुजली की समस्या से परेशान नहीं होंगे।

सिर को दें विशेष ट्रीटमेंट

बारिश में भीगने के बाद घर पहुंचने पर कोशिश करें कि सबसे पहले अपने सिर को किसी तोलिया से अच्छी तरह पोछ लें। सिर पर यदि ज्यादा देर तक बारिश का पानी मौजूद रहेगा तो इसके कारण आप सर्दी जुकाम और खांसी की चपेट में भी आ जाएंगे। सिर का हिस्सा गीला होने के बाद सबसे पहले इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं से लोगों को प्रभावित करता है।

गर्म चाय या काढ़े का सेवन करें

बारिश में भीगने के बाद आपको गर्म चाय या फिर काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए। यह न केवल आपके शरीर की एनर्जी को बूस्ट करते हैं बल्कि बारिश में भीगने का कारण शरीर के गिरे हुए तापमान को मेंटेन करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ साथ काढ़े का सेवन करना और भी फायदेमंद रहेगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

पैरों को अच्छी तरह धोएं

बारिश में भीगने के दौरान यदि आपने जूते पहन रखे थे तो यह काफी लाभदायक रहेगा, लेकिन जो लोग स्लीपर पहनकर बारिश में भीगते हैं उनके लिए कई प्रकार के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के समय में स्लीपर पहनने वाले लोगों के अंगूठे में या उसके आस-पास मिट्टी के छोटे-छोटे कण भी क_े हो जाते हैं। इन्हें ठीक तरह से साफ न किया जाए तो अंगूठे में पस भी बन जाता है जो बहुत दर्दनाक साबित होता है। इसलिए घर पहुंचने के तुरंत बाद अपने पैरों को अच्छी तरह धो लें।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

@dmin August 7, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister handed over development works worth Rs 96 crore मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Next Article श्रीकंचनपथ 291 # 07 August 2020

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?