ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय के गृहग्राम बगिया में शुरू हुआ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, सीधे सरकार तक पहुंचेंगी जनता की समस्याएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीएम साय के गृहग्राम बगिया में शुरू हुआ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, सीधे सरकार तक पहुंचेंगी जनता की समस्याएं

By Mohan Rao
Published: February 11, 2024
Share
SHARE

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जशपुर जिले के अपने गृह ग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ धर्मपत्नी के साथ किया। कैंप कार्यालय के माध्यम से लोगों की बातें और समस्याएं सीधे सीएम हाउस तक पहुंचेगी। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी कर प्रभारी को बैठाया गया है।

 मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें और  मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो। जनता और प्रशासन में सही  तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068 है।  इस अवसर पर कमिश्नर जीआर  चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल, एसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

7 को नहीं आएगा महतारी वंदन का पैसा, जल्द तय होगी नई तारीख
फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े
Breaking News : सतबहनिया मंदिर हत्याकांड का खुलासा, पांच माह बाद पकड़ाया कातिल… जानिए क्या है हत्या की वजह
बेड के लिए बड़े-बड़े अस्पतालों में लगाई गुहार, आखिर नन्ही-सी जान ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा
Big Accident : ट्रेलर ने जिप्सम भरे ट्रक को ठोका, सड़क पर जलने लगी दोनों गाड़ियां, जिंदा जल गया ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली में बैठकर चला रहे थे ठगी की दुकान, रायपुर पुलिस ने दबिश देकर 14 बदमाशों को दबोचा… किराएदार बनकर की थी रेकी
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 119 # 11 February 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?