ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात आज बेमेतरा में, कठिया व देवरबीजा में जानेंगे लोगों से लेंगे योजनाओं का फीडबैक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात आज बेमेतरा में, कठिया व देवरबीजा में जानेंगे लोगों से लेंगे योजनाओं का फीडबैक

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 28 दिसंबर को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) तथा देवरबीजा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं एवं आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम देवरबीजा जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे बेमेतरा जाएंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बेमेतरा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

अंधविश्वास की हद : डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की चढ़ा दी बली… चौंकाने वाली है वजह
ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ
ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट OmiSure, आईसीएमआर ने दी मंजूरी
देहरादून में नाराज विधायकों की बंद कमरे में बैठक, हरीश रावत बोले- कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव
बलौदा बाजार हिंसा : विधायक रिकेश ने सदन में लहराया घटना का फोटो पोस्टर, कहा भड़काने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खुर्सीपार के राम दरबार में चोरी, दानपेटी तोड़कर रकम ले भागे बदमाश
Next Article Big Breaking : बीएसपी की जमीन पर धूल खा रही महिन्द्रा के वाहनों को प्रबंधन ने किया रिलीज, एक माह पहले सील हुआ था गोदाम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?