ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में उद्योगपति से लाखों की ठगी, माल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपए डकार गया रायपुर का कारोबारी
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में उद्योगपति से लाखों की ठगी, माल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपए डकार गया रायपुर का कारोबारी

By Mohan Rao Published December 26, 2024
Share
थाना पुरानी भिलाई
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के जरवाय में संचालित एक फैक्ट्री संचालक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित उद्योग पति ने रायपुर के एक कारोबारी से डील की थी। इसके लिए  66 लाख 91 हजार 901 रुपए एडवांस भी दिया। इसके एवज में आधे से भी कम का माल सप्लाई किया और 38 लाख से ज्यादा की रकम डकार गया। रुपए वापस मांगने पर भिलाई के उद्योगपति को धमकी दी। इस मामले में उद्योगपति की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने रायपुर के कारोबारी के खिलाफ धारा सदर 420, 406, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ वेंचर्स एलएलपी नाम से जरवाय ग्राम में फैक्ट्री संचालित है। इसके संचालक पंकज शर्मा ने रायपुर निवासी गौरव कुमार से डील की थी। गौरव कुमार रायपुर के सुड्‌डू का रहने वाला है और सोलिटेयर स्टील इंडस्ट्रीज नाम से उसकी फर्म है। हम दोनों के बीच माल सप्लाई के लिए डील हुई और इसके एडवांस के तौर पर सोलिटेयर स्टील इंडसट्रीसज के आईसीआई बैंक खाता में 66,91,901 रुपए दिसंबर 2023 में हमारे बैंक से RTGS किया था।  इसके बाद 28 लाख 68 हजार 831 रुपए का माल मिला और शेष राशि 38 लाख 23 हजार 69 रुपए का माल नहीं मिलाज्ञ

रुपए मांगने पर टालता रहा कारोबारी
इसके बाद पंकज शर्मा ने अपनी बची रकम वापस मांगी तो बाहर होने की बासत करते हुए गौरव कुमार ने वापस लौट कर माल सप्लाई करने का भरोसा दिलाया। साथ ही अपने गोदाम का पता बताते हुए माल सुरक्षित रहने की बात बताई। इसके बाद जब पंकज शर्मा रायपुर में गौरव कुमार के बताए पते पर पहुंचा तो वहां कुछ भी नहीं था। इसके बाद गौरव कुमार को लगातार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंतत एक दिन गौरव कुमार से मुलाकात हुई तो उसके गोदाम वाली बात बताई और रुपए वापस मांगे। इसके बाद वह भड़क गया और रुपए लौटाने से मना करते हुए धमकाने लगा।

पुलिस के नोटिस का भी नहीं दिया जवाब
जब इस मामले में पंकज शर्मा ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने 18 नवंबर 2024 को व्हाटसअप के माध्यम से बयान देने बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद 12 दिसंबर 2024 को बयान देने गौरव कुमार के घर पर नोटिस चस्पा किया गया इसके बाद भी वह थाने में उपस्थित नहीं हुआ। पीड़ित पंकज शर्मा ने बैंक खाते का स्टेटमेंट और गौरव कुमार से हुई वाट्सएप से हुई चैटिंग पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि गौरव कुमार ने पंकज शर्मा को विश्वास दिलाकर रकम ली और अपने अपने व्यापार में लगा दिया। इस तरह 38 लाख से ज्यादा की रकम फर्जी तरीके से ऐंठ ली। अब इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

Mohan Rao December 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेहरू नगर में अटल परिसर का सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन, 50 लाख की लागत से होगा निर्माण
Next Article वीर बाल दिवस पर सीएम साय का संदेश, बोले- यह दिन हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?