ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात, 117 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात, 117 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

By Mohan Rao
Published: April 16, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन होगा। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यों को शहर वासियों को समर्पित भी करेंगे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाईप लाईन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पंडरी में 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रूपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रूपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रूपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रूपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शहर वासियों को लोकार्पित करेंगे। श्री बघेल इस दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 03 में 02 करोड़ रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 02 में 05 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 09 में 03 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

शहर वासियों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल 5 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। जिला चिकित्सालय में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनी टू-नॉट लैब और 74 लाख 56 हजार रूपए से बने 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में ही 65 लाख रूपए की लागत से बने 12 बिस्तर आईसीयू और 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड का भी लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल कालीबाड़ी के जिला चिकित्सालय में 70 लाख रूपए की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल और खो-खो पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से बने 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड का भी लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल चिकित्साकर्मियों को आवास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जिला चिकित्सालय परिसर में 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बने 08 स्टॉफ क्वाटर्स का भी लोकार्पण करेंगे।

Tatapani Festival : बॉलीवुड सिंगर शान के गीतों पर झूमें दर्शक, जीरो ग्रेविटी डांस ने बढ़ाया रोमांच
रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा उठाईगिरी का मास्टर : दुर्ग, बिलासपुर सहित कई शहरों में कर चुका है कांड, दुर्ग पुलिस को भी थी तलाश
गुंजन्स आयोजन के तत्वाधान में बहुमूल्य योगदान के लिए महिलाओं का किया गया सम्मान
गांव की नरगिस की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर चौंक गए CM भूपेश, 7 वीं छात्रा अब देगी सीधे 10 वीं बोर्ड का एग्जाम
कर्नाटक: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक के बाद फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा : पीपल पेड पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ा,  कर्ज चुकाने की कर रहा मांग… देखें Video
Next Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई अब और निखरेगी राजधानी की सुन्दरता, सीएम बघेल कल देंगे 84 नए सफाई वाहनों की सौगात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?