ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने किया कृषि पंचांग 2023 का विमोचन, उन्नत खेती व विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीक की मिलेगी जानकारी  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री बघेल ने किया कृषि पंचांग 2023 का विमोचन, उन्नत खेती व विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीक की मिलेगी जानकारी  

By Mohan Rao
Published: January 2, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2023 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके प्रकाशन पर विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इसे किसानों की खेती-किसानी संबंधी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ कृषि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। मुझे प्रसन्नता है कि इस प्रकाशन में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन तकनीक तथा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। इससे कृषकों को खेती-किसानी के संबंध में बेहतर से बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी।

इस तारतम्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न कार्ययोजनाओं के माध्यम से नवीनतम जानकारी तथा अनुसंधान कार्यों को सीधे किसानों तक जोड़ने के प्रयास में कृषि पंचांग का प्रकाशन एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस दौरान बताया कि हमारी सरकार ने राज्य में विगत 4 वर्षों में किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप उनकी सामाजिक स्थिति तथा आर्थिक स्वावलंबन में बढ़ोत्तरी हुई है।

कृषि पंचांग 2023 में खेती-किसानी में नवीनतम तकनीक सहित वैज्ञानिक तकनीकी के समावेश से महिला सशक्तिकरण, धान की उन्नत कतार बोनी तकनीक तथा वैज्ञानिक तकनीक द्वारा ग्राफ्टेड पौधों से सब्जी उत्पादन आदि के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है। इसी तरह ड्रोन के प्रयोग से लाभदायक कृषि, चना उत्पादन की लाभकारी साई(एससीआई) तकनीक, ताप सहनशील गेहूं की नवीन किस्म: सी.जी. 1029 (कनिष्का), महुआ संग्रहण की उन्नत तकनीक और केले के रेशे से आर्थिक समृद्धि आदि को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की  गई है।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चन्द्राकर, अध्यक्ष राज्य खनिज विकास निगम श्री गिरीश देवांगन सहित कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. एस.एस. टुटेजा, डॉ. अरूण त्रिपाठी तथा डॉ. एल. एस. वर्मा आदि उपस्थित थे।

कोविड 19 से मृतकों के परिजनों को मिलेगी बीमा का लाभ…. घर घर जाकर ब्योरा एकत्र करेगा निगम
भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतेगा मैच?, जानें शाहिद अफरीदी का जवाब
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के औषधालय निर्माण के लिए मिलेगा भूखण्ड : मंत्री डहरिया ने कर्मचारी हित में कार्य करने के दिए निर्देश
Breaking News : कोहका में दो एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर बेच रहे थे दलाल, निगम की टीम पहुंची तो भागे
सोना 53 हजारी, चांदी का भाव 70 हजार के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया धराशायी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब केन्द्र सरकार की नोटबंदी सही या गलत : नोटबंदी के खिलाफ दायर 58 याचिकाओं पर SC का सुप्रीम फैसला आज
Next Article Bhilai Breaking : सिलेंडर में वायर बांध कर ज्वेलरी शॉप में घुसा युवक, दुकान उड़ाने की दी धमकी, पुलिस बता रही मानसिक बीमार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?