ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल का किया उद्घाटन…. पहली से प्राथमिक तक के बहुदिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल का किया उद्घाटन…. पहली से प्राथमिक तक के बहुदिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the fifth multi-school
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the fifth multi-school
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि यह उच्च सुविधायुक्त बहुदिव्यांग स्कूल से समाज की मुख्य धारा से छूटे अंधमूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांगों को भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुडऩे की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बहुदिव्यांग स्कूल परिसर में एनसीसी और स्काउट गाईड के बच्चों के साथ ग्रुप फोटो खिचवाई।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, स्वास्थ एव परिवार कल्याण मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, कलेक्टर श्री यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और एनसीसी व स्काउड गाईड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि इस बहुदिव्यांग स्कूल में 50 बच्चों के लिए विविध विधाओं में प्राथमिक स्तर तक शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। बहुदिव्यांगता वाले लोगों के लिए विशेष प्रकार की शिक्षा की व्यवस्था की जाती है। यह राज्य का पांचवा बहुदिव्यांग स्कूल हैं। यहां पहली से पांचवी तक प्राथमिक तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक कक्षा में 10-10 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। उच्चस्तरीय यह बहुदिव्यांग स्कूल भवन 2 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से तैयार किया गया है। इममें प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, किचन, डायनिंग हाल, सांस्कृतिक हाल, शयन कक्ष के अलावा 08 क्लास रूम उपलब्ध है। यह स्कूल पूर्णत: आवासीय है।

Bhilai : रन फॉर वोट मैराथन में युवाओं ने लगाई दौड़, शहर के लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
Bhilai Crime : फर्जी ईडी अफसर बनकर चावल कारोबारी से ठगी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुए 9 आरोपी
कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखने पर बवाल, प्रिंसिपल और शिक्षिका निलंबित… शिक्षा विभाग की कार्रवाई
सिंपलेक्स में लगी आग, दूर-दूर तक दिख रही थी लपटें…
आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों ने बढ़ाई आबकारी विभाग की पारदर्शी व्यवस्था में विश्वसनीयता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours धान खरीदी के मुद्दे पर जिला कांगेस कमेटी भिलाई की प्रेसवार्ता, जिला प्रभारी चंद्रवंशी ने कहा – अनावश्यक भ्रम फैला रहा विपक्ष… बेहतर तरीके से हो रही प्रदेश में धान खरीदी
Next Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा-पार्टी के 11 विधायक टूटकर शामिल हो सकते हैं एनडीए में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?