ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : वैशाली नगर विधानसभा को दी अनेक विकास कार्यो की सौगात, करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : वैशाली नगर विधानसभा को दी अनेक विकास कार्यो की सौगात, करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: April 8, 2023
Share
वैशाली नगर विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को वैशाली नगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 45 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ एक लाख रुपए के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के बारह विकास कार्यों का भूमिपूजन किए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ एक लाख रुपए का लोकार्पण किया, जिसमें सड़क एवं नाली निर्माण के 5 कार्य वार्ड 14 शांति नगर, वार्ड 15 अम्बेडकर नगर, वार्ड 27 शास्त्री नगर, वार्ड न. 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड 23 घासीदास नगर, वार्ड 26 रामनगर और वार्ड 18 प्रेमनगर में नाली एवं रोड निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए, वार्ड नं. 23 नया घासीदास नगर, वार्ड 24 नया हाउसिंग बोर्ड में डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख रुपए और वार्ड 27 समता चौक एवं वार्ड 24 नया फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रुपए, वार्ड 5 कोसा नगर, बॉम्बे आवास एवं रैश्ने आवास में सीसी रोड के निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपए तथा वार्ड 7 राधिका नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 40 लाख रुपए का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार खेल मैदान के दो कार्य-वार्ड 24 नया हाउसिंग बोर्ड में एस्ट्रोटर्फ सह एलईडी लाईट युक्त बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए, वार्ड 25 नया स्पोटर्स काम्पलेक्स के उन्नयन कार्य के लिए 52 लाख रूपए, वेडिंग जोन के एक कार्य-वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर इंदिरा गांधी कॉलेज के सामने वेंडिंग जोन निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपए एवं वार्ड नं. 23 नया सुभाष चौक से अमृत मिशन गार्डन तक ग्रीन बेल्ट में चैनलिंक फेंसिग कार्य हेतु 19 लाख रुपए का लोकार्पण किया गया।

इसी प्रकार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 38 करोड़ 38 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। जिसमें सड़क नवीनीकरण के चार कार्य-जोन 01 अंतर्गत वार्ड 4 एवं वार्ड 5 में बाईपास रोड से कोसानगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 98 लाख रुपए, मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जोन क्रमांक 2 क्षेत्रांतर्गत इंदिरा चौक-दुबे पान पैलेस-भगत चौक-हनुमान मंदिर एवं जोन-02 कार्यालय के आसपास मार्गो में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए एक करोड़ रुपए, वार्ड क्रमांक 34 शिवशक्ति कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 35 किशन चौक से शीतला मंदिर चौक डामरीकृत मार्गो का नवीनीकरण कार्य के लिए 42 लाख रुपए और वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी शिवनाथ काम्पलेक्स ब्लाक 28 से 21 तक सीमेंटीकरण के लिए 24 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।

 तालाब के उन्नयन एवं विकास कार्य -वार्ड 13 में भेलवा तालाब का उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए एक करोड़ रूपए, वार्ड क्रमांक 26 लाल बहादुर शास्त्री सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए और नाली निर्माण के दो कार्यो-जोन 01 अंतर्गत नेहरू नगर जीई रोड से मिलन चौक एवं व्ही.आई.पी.चौक तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 71 लाख रूपए, वार्ड 10 लक्ष्मी नगर में सुपेला चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक तक एवं वार्ड 04 नेहरू नगर चौक-केपीएस चौक तक 94 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।

नेहरू नगर उद्यान में तारामंडल निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 1 लाख रुपए, प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम वाहन शाखा के पीछे अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकास कार्य के लिए 2 करोड़ रुपए, प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ रुपए और सिविल हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 7 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।

डीएमएफ की राशि से स्वीकृत सभी कार्य निरस्त, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश… बताई यह वजह
रकुल प्रीत सिल्वर लहंगे में लगीं बेहद हसीन, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
एनटीए ने जारी किए जेईई मेंस के नतीजे: दुर्ग के अभिषेक पारधी ने किया कमाल… हासिल किए 99.99 फीसदी अंक
मिशन मून: आर्टेमिस-3 के निर्माण में हो रही देरी, अब 2025 तक चांद की सतह पर इंसानों को भेजेगा नासा
बिग ब्रेकिंग: भिलाई निगम जोन अध्यक्ष चुनाव: सभी जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित, टॉस ने बिगाड़ा भाजपा का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 174 # 08 april 2023
Next Article वैशाली नगर विधान सभा में अब चलेंगे 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट, लोगों को मिलेगी सुविधा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?