ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएमएफ की राशि से स्वीकृत सभी कार्य निरस्त, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश… बताई यह वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

डीएमएफ की राशि से स्वीकृत सभी कार्य निरस्त, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश… बताई यह वजह

By Mohan Rao
Published: December 21, 2023
Share
महानदी भवन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद पूर्व सरकार की योजनाओं व स्वीकृत कार्यों पर फिर से विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में वित्त विभाग ने डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) की राशि से स्वीकृत कार्यों पर रोक लगा दी। वित्त विभाग ने ऐसे कार्यों पर रोक लगाई है जिसके लिए राशि तो स्वीकृत हो गई है लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में वित्त विभाग ने दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस पर फिर से योजना बनाई जाएगी।

आदेश जारी करते हुए वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्र पोषित प्रायोजित योजनाओं और विशेष केंद्रीय सहायता पोषित परियोजनाओं संबंधित योजनाओं पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अतीश पांडे की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में यह भी लिखा है कि राज्य से वित्त से पोषित सभी निर्माण कार्यों को वित्त विभाग से दोबारा सहमति के बाद ही शुरू किया जाए। विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री को छोड़कर दूसरी सामग्रियों की खरीदी न करें। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभाग, अध्यक्ष, राजस्व मंडल, समस्त विभागाध्यक्षों को चिट्ठी जारी कर दी है।

खर्च में कमी के लिए दिए गए निर्देश
वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अतीश पांडे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन ने सरकारी खर्चे में मित्तव्ययता (खर्च में कमी) बरतने के संबंध में निर्देश दिए हैं। ये आदेश तमाम विभागों के प्रमुख, संभाग आयुक्त और कलेक्टर को भेजा गया है। निर्देश में लिखा है कि राज्य बजट में वित्त पोषित ऐसे निर्माण कार्य जो शुरू नहीं हुए हैं, उनके लिए फिर से वित्त विभाग की अनुमति लेनी होगी। विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीदारी होगी। यह आदेश केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए प्रोजेक्ट या केंद्र सरकार के फंड वाले कामों पर लागू नहीं होगा।

दुर्ग जिले में बदला सरकारी राशन दुकानों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश… अब यह होगा समय
तीन टेस्ट मैचों के लिए कैरिबियाई टीम इंग्लैंड रवाना: इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे सभी खिलाड़ी
बगैर पहचान साबित किए नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, क्यूआर कोड होगा जारी
shreekanchanpath 87 # 09 January 2025
गोठानों में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारी होगें सस्पेंड, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख.. जानें बैठक की खास बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय नौसेना बनेगी सबसे बड़े युद्धाभ्यास की मेजबान, शामिल होंगे 50 से ज्यादा देश भारतीय नौसेना बनेगी सबसे बड़े युद्धाभ्यास की मेजबान, शामिल होंगे 50 से ज्यादा देश
Next Article सर्दी में बच्चों को दिए जाने वाले इस सिरप पर बैन, दवा पर चेतावनी लेवल भी होना जरूरी सर्दी में बच्चों को दिए जाने वाले इस सिरप पर बैन, दवा पर चेतावनी लेवल भी होना जरूरी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?