ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 655 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 655 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

By Mohan Rao
Published: August 20, 2023
Share
महासमुंद में सीएम बघेल
SHARE

322 करोड़ रुपए से बनेगा मेडिकल कॉलेज भवन, सीएम बघेल ने रखी निर्माण की आधारशिला

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 71.08 करोड़ रुपए की लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत के 91 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री बघेल ने 2.38 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम घोंच तथा 1.72 करोड़ रुपए की लागत से भुल्का (पथियापाल) में स्थापित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र, जिला अस्पताल महासमुंद में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में 30 लाख रुपए की लागत से बनाए गए ब्लड बैंक तथा 12 लाख रुपए की लागत से स्थापित हमर लैब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 13 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से 18 गांवों के पूर्ण हो चुके पेयजल योजना के कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 27 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण की 65 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के तहत 11 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके 4 उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कार्य का भी लोकार्पण किया।

सीएम बघेल ने साई-सराईपाली पहुंच मार्ग में करमेल नाला पर 3.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, 2.90 करोड़ रुपए की लागत से बनपचरी-बरेकेल-धनगांव मार्ग में नैनी नाला पर निर्मित पुल, 3.24 करोड़ रुपए की लागत से गहनाखार-छिन्दपाली-लिमगां मार्ग में पुल निर्माण और 2.37 करोड़ रुपए की लागत से भुथियाडीह-कल्लूदूड़ा मार्ग के मुरमुरी नाला पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के 4.09 करोड़ रुपए की लागत के 3 कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 2.05 करोड़ रुपए की लागत के 6 कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1.71 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों, वन विभाग के 3.73 रुपए की लगात के 16 कार्य, विद्युत विभाग 4.09 करोड़ रुपए की लागत के 2 कार्य और आयुष विभाग के 2.55 करोड़ रुपए की लागत के 1 कार्य का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नर्रा, बंजारी, सुरंगी नाला बंसुला में निर्मित हाई टेक बेरियर सहित नरवा विकास के कार्यों का भी लोकार्पण हुआ। 

नगरीय निकायों में 118.42 करोड़ के इन कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री बघेल ने जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में प्रारंभ होने वाले 118.42 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में नगर पालिका सरायपाली में 40.08 करोड़ रुपए, नगर पंचायत बसना में 30.80 करोड़ रुपए, नगर पंचायत पिथौरा में 27.62 करोड़ रुपए की लागत के कार्य शामिल है। इनके अलावा ग्राम खैरा में 6.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नवीन बस स्टेंड, 3.43 करोड़ रुपए की लागत से महासमुंद में फुटबाल ग्राउंड, महासमुंद में 6 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन, ग्राम गांजर में 2.37 करोड़ रुपए, ग्राम शेर में 2.43 करोड़ रुपए, ग्राम पचरी में 2.29 करोड़ रुपए, ग्राम कंचनपुर में 2.59 करोड़ रुपए और ग्राम कुदारीबाहरा में 2.20 करोड़ रुपए की लागत से नये 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर 33/11 केवी उपकेन्द्र की स्थापना, 17.30 करोड़ रुपए की लागत से देवगांव जलाशय के नहरों एवं जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्यों के सुधार का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।  इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 13.52 करोड़ रुपए की लागत के 20 कार्य, महासमुंद ईमलीभाटा में 1.17 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथों किया गया।

भिंभौरी पंचायत बनेगी नगर पंचायत, ग्राम सिलघट में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र : भूपेश बघेल
पति के सामने दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों को उम्रकैद
विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
Big news : आर्थिक तंगी ने खत्म किया परिवार, पत्नी व बच्चों को जहर देकर व्यवसायी ने की खुदकुशी
पुलगांव में सड़क क्रास कर रही महिला की हादसे में मौत, फरार ड्राइवर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं…
Next Article कुएं में मिली मां-बेटे की लाश: आत्महत्या की आशंका, बच्चे के साथ तीन दिन से लापता थी महिला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?