ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिले के विकास के लिए की कई घोषणाएं…. सरोना और कोरर बनेगी नई तहसील, कोड़ेकुर्से और बडग़ांव को बनाया जायेगा उप तहसील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिले के विकास के लिए की कई घोषणाएं…. सरोना और कोरर बनेगी नई तहसील, कोड़ेकुर्से और बडग़ांव को बनाया जायेगा उप तहसील

By @dmin
Published: January 28, 2021
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के गोविंदपुर स्कूल मैदान में आयोजित वन अधिकारी समिति सम्मेलन, जैव विविधता पंजी का विमोचन में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अस्पताल जैसे अधोसंरचना विकास के साथ ही प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास सरकार का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ ही शिक्षा, रोजगार, पोषण और सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं गंभीरता से संचालित कर रही है। उन्होंने आमसभा में कांकेर जिले के लिए 342 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही कई नयी घोषणाएं की। उन्होंने सरोना और कोरर को तहसील तथा बडग़ांव और कोड़ेकुर्से को उप तहसील बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने इनके साथ ही कई नई सड़को, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कांकेर जिले में 83 करोड़ रूपये की लागत से 220 केव्ही विद्युत उप केन्द्र की स्थापना, जिला अस्पताल में ओपीडी, आईसीयू एवं पृथक इमरजेंसी वार्ड के निर्माण के लिए सात करोड़ रूपये, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना तथा कांकेर जिले के 75 गांवों में घोटूल निर्माण और देवगुड़ी निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में जैव विविधता पंजी का भी विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और राशि भी वितरित की।
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज कांकेर के मुख्य बाजार में उन्होंने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ छेरछेरा दान के रूप में 01 लाख 24 हजार रूपये और खाद्य सामग्री प्राप्त की थी। उन्होंने इसे कोमलदेव जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के परिजनों की भोजन व्यवस्था के लिए भेंट किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश से कुपोषण दूर करने के लिए राज्य शासन ने बस्तर से सुपोषण अभियान की शुरूआत की थी। अब इसके अच्छे नतीजे आना शुरू हो गये हैं और 67 प्रतिशत बच्चे कुपोषण मुक्त हो गये हैं। प्रदेश में एनीमिया की शिकार 15 वर्ष से 49 वर्ष की किशोरियों और महिलाओं को भी सुपोषित करने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। दूरस्थ अंचलो के बच्चो को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में इस तरह 52 स्कूल इस साल शुरू किये गये हैं। स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षको की कमी दूर करने के लिए नई भर्तियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि और किसानों की मजबूती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कोरोना काल में 19 लाख किसानों को राशि उपलब्ध कराई गई है। पूरे देश के किसान छत्तीसगढ़ की ही तरह धान खरीदी की व्यवस्था चाह रहें हैं।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में सबसे अधिक वनापजों की खरीदी की है। महुआ, ईमली और तेंदुपत्ता जैसे अनेक वनोपजों का अच्छा दाम देते हुए वनवासियों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। गोबर खरीदी और गौठानों में विभिन्न तरह के स्वरोजगार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि लघु धान्य फसलों और वनोपजों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के लिए प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। इससे इनके उत्पादकों व संग्राहकों को ज्यादा मुनाफा होगा। वनवासियों के रोजगार का साधन बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देश में सबसे अधिक वनाधिकार पट्टा वितरित किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की बोधघाट परियोजना से एक बड़े क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जैव विविधता की बहुलता वाला प्रदेश है। यह प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसका संरक्षण व संवर्धन बहुत जरूरी है। जैव विविधता के संवर्धन और आदिवासियों के परंपरागत ज्ञान के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा जन जैव विविधता पंजी तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बेचकर भूमिहीन लोग भी मोटर साईकल और आभूषण खरीद रहे हैं तथा हवाई यात्रा कर रहे हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा ने आम सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ पशुपालकों से गोबर और 2500 रूपये में धान खरीदने वाला देश का पहला राज्य है। किसानों को सशक्त करने के लिए सरकार ने यहां उनका कर्जा माफ करने के साथ ही लोहण्डीगुड़ा के किसानों को उनकी जमीनें वापस की है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कार्यक्रम में कहा कि पिछले दो वर्षो में बस्तर विकास की नई ऊंचाईयां छूने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। कर्जमाफी, 2500 रूपये में धान खरीदी, गोधन न्याय योजना और गांव-गांव में गौठानों के निमाण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वनांचलों में सरकार द्वारा 52 तरह के वनोपजों की अच्छे मूल्य में खरीदी से उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है। आमसभा को विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी तथा विधायक श्री मोहन मरकाम और अनूप नाग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, केशकाल विधायक संतराम नेताम, कमिश्नर बस्तर संभाग जीआर चुरेन्द्र, आईजी बस्तर संभाग सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत खन्ना, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के लिए आठ एम्बुलेंस का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमसभा स्थल में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के लिए आठ एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो एम्बुलेंस तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक एम्बुलेंस भेजे जायेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से ये एम्बुलेंस खरीदे गये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देने गोविंदपुर स्कूल मैदान में लगाये गये स्टॉलों का भी अवलोकन किया। यहॉ कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, रेशम, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन और ऊर्जा विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने स्टॉल लगाये गये थे।

नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….
मुंबई हमले से मुजफ्फरनगर में फैले अपराध तक ऐसी सच्ची कहानियों पर आधारित हैं ये वेब सीरीज…
मुख्यमंत्री के काफिले के कारण पुलिसकर्मियों ने रोकी एंबुलेंस, घंटे भर तड़पता रहा मासूम
वैज्ञानिकों को पूर्वी हिमालय क्षेत्र में मिले भूकंप के भूगर्भीय साक्ष्य…. भूंकप की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद कर सकती है यह खोज
किराए का मकान लेकर चला रहा था हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट: पुलिस गिरफ्त में आते ही हुए कई खुलासे, युपी, दिल्ली व हरियाणा की पांच युवतियां गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced काबू में कोरोना: बीते सात दिनों में देश के 146 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
Next Article Chief Minister Baghel attended the Guru Ghasidas Jayanti celebrations मुख्यमंत्री बघेल गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल, कहा- कांकेर में छेरछेरा मांग कर एकत्र 1.24 लाख रुपये की राशि दी गई हॉस्पिटल को
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?