ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने लिटिल मास्टर गावस्कर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित…. सुनील गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भावना को सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipurSports

मुख्यमंत्री बघेल ने लिटिल मास्टर गावस्कर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित…. सुनील गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भावना को सराहा

By @dmin
Published: March 12, 2021
Share
Chief Minister Baghel honored Little Master Gavaskar for completing 50 years
Chief Minister Baghel honored Little Master Gavaskar for completing 50 years
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर श्री गावस्कर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इससे खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए तेजी से अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में देश-विदेश के खिलाडिय़ों के आने के लिए विमान सुविधाएं के साथ ही यहां ठहरने के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री बघेल ने बचपन के दिनों को याद करते हुए श्री गावस्कर को बताया कि घर में टी.व्ही. नहीं था, इसलिए हम लोग रेडियो पर क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे। रेडियो पर प्रसारित होने वाली रनिंग कामेंट्री भी उन दिनों क्रिकेट खेल प्रेमियों को खेल के मैदान में उपस्थिति का बखूबी अहसास कराकर रोमांचित करती थी। रेडिया कमेंट्री रोचक शैली और जीवंतता में भी खेल प्रेमियों को खेल का भरपूर आनंद मिलता था।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा खेल को आगे बढऩे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शानदार है। देश-विदेश से आए खिलाडिय़ों को यहां खेलने में काफी आनंद आ रहा है। अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, इन खिलाडिय़ों ने भी यहां की पिच की प्रशंसा की है। चर्चा के दौरान श्री गावस्कर ने छत्तीसगढ़ के लोगों और उनकी खेल भवना की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें 6 देशों भारत, बंाग्लादेश, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के लीजेण्ड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल मेंनेजमेंट गु्रप मुम्बई और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा और सत्यसांई हेल्थ एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल: 80 लाख की लागत से खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों का होगा सीमेंटीकरण…. नालियों का भी किया जाएगा निर्माण
नगरीय निकायों में जनता सीधे चुनेगी महापौर एवं अध्यक्ष, कैबिनेट के फैसले पर विधानसभा में लगी मुहर
बाड़ी में गए 9 साल की बच्चे की भालू ने नोंच ली दोनों आंखें, इकलौते बेटे को खोकर बोले पिता, सब कुछ खत्म हो गया…
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटो सामने आए 300 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 5 हजार के नीचे
गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister, who attended the closing ceremony of the Pali Festival पाली महोत्सव के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- पुरातात्विक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं केे विकास से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार इसके लिए प्रयासरत
Next Article Initiative to deliver justice to every person of the society समाज के हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की पहल…. दुर्ग जिले में ग्रामीण स्तर पर चलेगा मोबाइल बस, किया जाएगा जागरुक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?