ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
Chief Minister administered oath to newly elected office bearers of
Chief Minister administered oath to newly elected office bearers of
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्र में भूमिहीन आदिवासी परिवार को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र का कोई भी आदिवासी परिवार भूमिहीन नही रहेगा। श्री बघेल आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय विकास सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि आदिवासी समाज का भी स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आदिवासी समाज के श्री गैंदसिंह नायक, शहीद वीरनारायण सिंह, गुण्डाधुर जैसे अनेक नायकों ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उत्तर एवं दक्षिण आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। यहां जंगल क्षेत्र होने के बावजूद भी सिंचाई के लिए पानी की कमी है। किसानों के खेतो तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा नरवा योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत नदी-नालों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। यह काम अब वन विभाग के माध्यम से हो रहा है। इस योजना से यह भी लाभ मिला है कि अब जंगली जानवरों को जंगल में आसानी से पेयजल उपलब्ध हो रहा है, इससे रिहायसी क्षेत्रों में जंगली-जानवरों का आना रूका है। सिंचाई से पानी उपलब्ध होने से जंगलों की हरियाली बढ़ रही है, इससे मधुमक्खी पालन भी बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले वनवासियों को रोजगार के लिए हमारी सरकार ने वन अधिकार मान्यता पत्र की समीक्षा कर वास्तविक हकदारों को उनके पट्टे उपलब्ध कराए हैं। सामुदायिक दावा पट्टा पर अधिक जोर दिया गया। प्रदेश में अब तक साढ़े 5 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि के सामुदायिक पट्टों का वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जंगल में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। सरकार की सोच है कि जंगल पर निर्भर रहने वाले वनवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। उन्होंने कहा कि फलदार वृक्षों के नीचे तिखुर, हल्दी सहित अंतरवर्तीय फसलें लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुउद्देशीय बोधघाट परियोजना पहली परियोजना होगी, जिससे आदिवासियों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बोधघाट परियोजना के लिए देश की सबसे आदर्श पुनर्वास नीति बनाई जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी की पहचान उनकी संस्कृति से है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार देवगुड़ी विकास और घोटुल निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में रियायती दर पर समाज को जमीन और सामाजिक भवन निर्माण के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है। शहीद वीर नारायण सिंह के नाम से जनजातीय संग्रहालय और शोध कार्य के लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ.खूबचंद बघेल के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समर्थ व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि समाज के कमजोर वर्ग का हाथ पकड़कर उसे आगे बढ़ाया जाए। सरकार की भी यही सोच है कि आदिवासियों की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन के साथ ही सामाजिक सुधार, आर्थिक व्यवस्था सुधरे, शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज को आगे लाने के लिए सभी दिशाओं में पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, सदस्य अनुसूचित जनजाति नितिन पोटाई, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बी.पी.एस. नेताम एवं सचिव श्री नवल सिंह मण्डावी सहित अन्य पदाधिकारी और अनुसूचित जनजाति विकास सेवा संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
जगदलपुर में केजरीवाल की सभा, बोले- हमें मौका दीजिए…. लोगों को बताई पार्टी की दस गारंटियां
नक्सलियों से लड़ने के लिए तीन हजार ‘फाइटर्स’ तैयार, आंखों के सामने इनके अपनों को तड़पा-तड़पा कर मारा गया
अमेरिका तक पहुंची छत्तीसगढ़ के तीज की महक… तिजहारिनों ने खाया करु-भात… सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Training is being given to youth for army and police recruitment सेना एवं पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण…. अचानक पहुंचे विधायक एवं कलेक्टर…. दस किमी साथ दौड़कर बढ़ाया हौसला
Next Article Chief Minister administered oath to newly elected office bearers of मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?