ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में वन विभाग आगामी बरसात में लगाएगा सात करोड़ पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में वन विभाग आगामी बरसात में लगाएगा सात करोड़ पौधे

By @dmin
Published: April 14, 2020
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में वन विभाग द्वारा विभिन्न मद के अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु में 6 करोड़ 99 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के सही ढंग से संचालन के लिए वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा विगत दिवस राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन विभाग के अधिकाारियों की बैठक ली। उन्होंने इसमें अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। साथ ही वृक्षारोपण के पूर्व हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

वन मंत्री श्री अकबर ने वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के सही ढंग से संचालन के लिए मदवार विभागीय, छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) और मनरेगा आदि के तहत अलग-अलग पौधरोपण की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। साथ ही वन क्षेत्रों में नदी-नालों के संरक्षण, संवर्धन तथा भूमि कटाव को रोकने के लिए नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। वन मंत्री श्री अकबर ने इनमें वन्य प्राणियों के रहवास सुधार की दृष्टि से नियमानुसार 10 प्रतिशत आम, जामुन, नीम, करंज, आंवला तथा ईमली आदि फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान ही रायगढ़, गरियाबंद तथा कोरिया के वनमण्डलाधिकारियों को दूरभाष से औचक फोन लगाकर वहां के नर्सरी में वृक्षारोपण के लिए पौधों के वास्तविक आंकलन तथा उपब्लधता के संबंध में जानकारी भी ली।

वन मंत्री श्री अकबर ने इनमें संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को राज्य के प्रत्येक वनमण्डल स्थित नर्सरियों में वृक्षारोपण के अनुरूप पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। साथ ही वनमण्डलवार वृक्षारोपण से पूर्व वहां उपलब्ध पौधों का वास्तविक आंकलन कर सही-सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सचिव श्री जयसिंह म्हस्के, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल कुमार शुक्ल, कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही. श्रीनिवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरूण पाण्डेय तथा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री के. मुरगन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Big news : छत्तीसगढ़ में 321 लोगों से साइबर फ्रॉड, जामताड़ा झारखंड से पकड़ाया शातिर गिरोह
त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने राजभवन परिसर का किया अवलोकन
Big News : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, फांसी पर झूला आरोपी
Gustakhi Maaf: 12 लाख घरों में ताले पड़े
युक्तियुक्तकरण: ‘हमारे शिक्षक हमें लौटा दिए जाएं’, पालक और बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी
Next Article देश में लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?