ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आत्मानंद की भाषा और भाषा की आत्मा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आत्मानंद की भाषा और भाषा की आत्मा

By Om Prakash Verma Published May 2, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों को आम आदमी पार्टी ने चुनौती दी है. ‘आप’ का आरोप है कि इन स्कूलों के आधे से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को शिक्षा का दिल्ली मॉडल अपनाना चाहिए. बच्चों की शिक्षा को लेकर ‘आप’ चिंतित है, यह अच्छी बात है, वरना भाजपा को तो इसकी पड़ी ही नहीं है. उसके पास हिन्दू राष्ट्र का “बड़ा मुद्दा” जो है. पर क्या ‘आप’ ने भी समस्या की तह तक जाने की कोशिश की है. आज जो बच्चे निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़कर कालेज पहुंच गए हैं, यदि ढंग से कापियां जांची गईं तो इनमें से भी आधे से ज्यादा फेल हो जाएंगे. दरअसल, शिक्षण का माध्यम एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. भाषा को लेकर जितने प्रयोग किये गये, वो सब के सब असफल सिद्ध हुए हैं. अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, मातृभाषा सबका हाल एक जैसा है. दिन भर हिन्दी बोलने वाले भी, जब लिखने की बारी आती है, तो दाएं-बाएं झांकने लगते हैं. मातृभाषा में वो लिख-पढ़ नहीं सकते. संस्कृत की ऐसी-तैसी तो म्यूजिकल मंत्रों ने पहले ही फेर रखी है. ऐसे में अंग्रेजी माध्यम की शालाओं के सामने कुछ तो चुनौतियां आएंगी ही. इनमें से अनेक बच्चे पहली बार अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहे हैं. कुछ शिक्षकों के लिए भी यह एक नया अनुभव है. सरकार ने आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए इंग्लिश मीडियम से पढ़े हुए बच्चों को प्राथमिकता के साथ नियुक्त किया. पर इनमें से 80 फीसदी शिक्षक अंग्रेजी में बात नहीं कर सकते, कुछ समझाना तो बहुत दूर की बात है. कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के अधिकांश इंग्लिश मीडियम स्कूलों का यही हाल है. अब दिक्कत यह है कि बच्चे घर पर छत्तीसगढ़ी, मोहल्ले में हिन्दी और स्कूल में खिचड़ी भाषा में पढ़ाई कर रहे हैं. ऐसे में जांचने वाला सख्त हुआ तो 80 फीसदी तक बच्चे फेल हो जाएंगे. सवाल सिर्फ पास या फेल होने का नहीं है. यदि बच्चे भाषा में कमजोर रहे तो आगे की पढ़ाई उनके लिए और कठिन होने वाली है. वैसे भी कोई बताए कि जिस देश में भाषा की बुनियादी शिक्षा कालेजों तक में दी जाती हो, वहां के बच्चे स्कूली शिक्षा हासिल किस भाषा में करके आते हैं? जाहिर है कि यदि शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाना है तो सबसे पहले तो यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि बच्चा पांचवी पास करते तक वह भाषा अच्छे से सीख ले जिसमें उसे आगे की पढ़ाई करनी है. भाषा पेपर के व्याकरण वाले हिस्से में “अटकन-मटकन दही चटाखा…” करके वह पास तो हो ही जाता है. ऐसा बच्चा जब शिक्षक बनता है तो उसकी मुसीबतें शुरू हो जाती हैं. एक शिक्षक को अभिनेता, कुशल वक्ता और भाषाविद तो होना ही चाहिए ताकि वह विद्यार्थियों से जुड़ सके. यदि भाषा वकीलों जैसी होगी तो बच्चों को भी उसे समझने में वक्त तो लगेगा ही.

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma May 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: राकांपा का अगला अध्यक्ष कौन? शरद पवार का ऐलान-छोड़ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद Big Breaking: राकांपा का अगला अध्यक्ष कौन? शरद पवार का ऐलान-छोड़ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद
Next Article 5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और जीता लोगों का दिल 5 बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा और जीता लोगों का दिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?