ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : ब्राउन शुगर के साथ छोटू राईट और उसके दा साथी गिरफ्तार, 6 लाख की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : ब्राउन शुगर के साथ छोटू राईट और उसके दा साथी गिरफ्तार, 6 लाख की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
मोहन नगर पुलिस की गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर के तस्कर
SHARE

भिलाई Bhilai. दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोहन नगर पुलिस ने छोटू राईट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने इन आरोपियों से 6 लाख रुपए कीमत की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त किया है। आरोपियों के द्वारा लंबे समय से दुर्ग – भिलाई में नशे का कारोबार किया जा रहा था।

हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में छोटू राईट नाम से विख्यात ड्रग पैडलर नितीश पाण्डेय पिता भरत पाण्डेय ( 22 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग सहित उसके साथी लालाराम साहू पिता शिव कुमार साहू ( 27 वर्ष ) निवासी विजय नगर दुर्ग और शंकर उर्फ चिंटू नागवंशी पिता स्व. लक्ष्मी नारायण नागवंशी ( 29 वर्ष ) निवासी ग्रीन चौक दुर्ग को मोहन नगर पुलिस और सिविल टीम ने दबोच लिया है। वहीं मामले में फरार आरोपी बुची उर्फ डोमेन्द्र देवांगन निवासी शंकर नगर दुर्ग की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से 274 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस ब्राउन शुगर की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं ब्राउन शुगर बिक्री से मिले 1420 रुपए भी जप्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 21( क ) 27 ( क ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग सिविल टीम व मोहन नगर थाने की संयुक्त टीम द्वारा नशे के कारोबारियों और संदेहियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा विशेष सूत्रों को भी लगाया गया है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नगर बैंक कालोनी निवासी लालाराम साहू अपने साथियों के साथ मिलकर पिटर के खंडहरनुमा मकान के सामने अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलने पर सिविल टीम और मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को दबोचने की रणनीति तय किया। सिविल टीम के कुछ पुलिस वाले विजय नगर बैंक कालोनी में पिटर के खंडहरनुमा मकान के सामने लोगों की गतिविधियों पर नजर लगाए तैनात थे। इसी दौरान बताए गए हुलिए से मिलते जुलते 4 संदिग्ध लड़कों को देखा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

इस कार्यवाही में टीआई मोहन नगर विपिन रंगारी, एएसआई राघवेन्द्र सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर एवं दुर्ग सिविल टीम से आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, गौर सिंह, कमलेश यादव, थॉमसन पीटर, प्रशांत पाटनकर, भरथरी निषाद व मनोज कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट: राशनकार्ड से नही कटेगा किसी का नाम, परिवारों को पात्रतानुसार मिलता रहेगा खाद्यान्न
पीडीएस के तहत छत्तीसगढ़ में 2.73 करोड़ लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा, राशन कार्डों की 85 फीसीदी ई-केवायसी पूर्ण 
आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन
मना करने पर भी नहीं माना बजुर्ग, रास्ते मे लकड़बग्घे ने किया हमला, वीडियो वायरल होने से मचा हडकंप
सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायगढ़ को 465 करोड़ की सौगात: CM बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
Next Article मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?