ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का कोविड कवच: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर… राज्य के हर्बल उत्पादों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बंटेगा छत्तीसगढ़ का कोविड कवच: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर… राज्य के हर्बल उत्पादों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
Chhattisgarh's Kovid Kavach will be distributed worldwide on International Yoga Day
Chhattisgarh's Kovid Kavach will be distributed worldwide on International Yoga Day
SHARE

रायपुर। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों की धूम रहेगी। इन प्रतिष्ठित समारोह के प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में राज्य में तैयार और डिजाइन्ड ‘कोविड कवच’ भेंट किया जाएगा। इसे एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हर्बल उत्पादों से डिजाइन्ड किया गया है। इस खास गिफ्ट हैम्पर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में लांच किया।
गौरतलब है कि विभिन्न भारतीय दूतावासों और ट्रायफेड इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग ले रहे प्रतिभागियों को उपहार हर्बल उत्पाद गिफ्ट किए जाने है। इसके लिए ट्राइफेड इंडिया ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों का चयन किया है। समारोह में भेंट किए जाने वाले गिफ्ट हैम्पर में आर्गेनिक बस्तर काजू, वाइल्ड फारेस्ट हनी, ग्रीन टी, आंवला कैंडी, इमली कैंडी, आंवला पाचक, चिरौंजी दाना और विभिन्न प्राकृतिक अव्यवयों से निर्मित हर्बल साबुन एवं फेस पैक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लघु वनोपजों के माध्यम से वनवासियों की नई आर्थिक ताकत देने के लिए नई रणनीति के तहत काम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर अब 52 की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के माध्यम से इनके संग्रहण तथा वन-धन केन्द्रों में प्रसंस्करण का काम किया जा रहा है। प्रसंस्करण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। इसका वितरण छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के नाम से किया जाता है। थोड़े ही समय में अपनी गुणवत्ता के कारण राज्य के इन हर्बल उत्पादों ने देशभर में पहचान बना ली है। इन उत्पादों में छत्तीसगढ़ के वनों की गुणवत्ता और शुद्धता रची-बसी होती है।
ट्राइफेड इंडिया भारत सरकार की एक एजेंसी है, जो जनजातीय कल्याण के लिए उनके द्वारा निर्मित तथा उत्पादित वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का काम करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले हर्बल उत्पादों की तलाश करते हुए ट्राईफेड ने छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को उपहार स्वरूप भेंट के लिए उपयुक्त पाया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले समारोहों को पूरे विश्व में प्रतिष्ठा प्राप्त है। टेलीविजन पर इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाता है। छत्तीसगढ़ हर्बल गिफ्ट हैंपर्स योग के प्रति उत्साही लोगों को न्यूयार्क, यूएसए में भारतीय दूतावास की तरफ से दिए जाएंगे। साथ ही इन्हें नई दिल्ली में भी विभिन्न विदेशी दूतावासों को भेंट किया जाएगा। ट्रायफेड द्वारा की गई इस पहल से छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों को सही मायनों में अंतर्राष्ट्रीय दर्जा और मान्यता मिलेगी।

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां
महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : मंत्री लखनलाल देवांगन
आईपीएल के मैचों की संख्या बढ़ा सकता है बीसीसीआई, 2027 तक एक सीजन में होंगे 94 मैच
सरकारी आईटीआई में सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी… 21 सितंबर आधी रात तक होगा पंजीयन
अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी, पर जांच करानी होगी: आयुष मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Oxygen from Bhilai became a lifeline for the corona patients of Tamil Nadu तमिलनाडु के कोरोना मरीजों के लिए जीवनदायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन… पहली बार भेजा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used दैनिक मामलों में गिरावट जारी: बीते 24 घंटे में 1.65 लाख नए मामले दर्ज… लगातार 17वें दिन संक्रमितों से अधिक रिकवरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?