ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप

By Mohan Rao
Published: November 13, 2024
Share
छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम
SHARE

76वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 22 सदस्यीय टीम की घोषणा

भिलाई। चेन्नई में 15 से 19 नवंबर तक मनिंदर पाल सिंह महासचिव सेक्रेटरी जनरल साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सानिध्य में होने वाली 76वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा मंगलवार को बीएसपी साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने की। चयनित टीम को दुर्ग सांसद विजय बघेल, सुधीर बंसल तथा डॉ रमेश श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ के महासचिव विनायक चन्नावर ने बताया कि छत्तीसगढ़ दल  के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ एवं भिलाई इस्पात संयंत्र साइकलिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जयंती स्टेडियम में दो दिवसीय चतुर्थ राज्य स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2024 – 25 का आयोजन किया गया। अगस्त माह से 4 महीनो से खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त एनआईएस, UCI लेवल 2 (इंटरनेशनल कोच) प्रतीक मानोध्या को छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ द्वारा मानदेय पर नियुक्त किया गया है। जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दे रहे हैं तथा सहायक के रूप में जबलपुर मध्य प्रदेश के एनआईएस कोच विशेष तिवारी तथा भिलाई के देव प्रकाश वर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशिक्षण में  टीम टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल परस्यूट,टीम स्प्रिंट, और स्क्रैच रेस का प्रशिक्षण दिया गया।

चयनित टीम में बीएसपी साइकिलिंग क्लब के सभी खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ दल में सभी खिलाड़ी भिलाई इस्पात संयंत्र साइकलिंग क्लब के हैं। सीनियर वर्ग में कृष्णा साह, करण साह ,जूनियर में प्रिंस कुमार, सब जूनियर वर्ग में शुभम यादव, पीयूष कुमार साहू, प्रवीण कुमार यादव, पंकज सिन्हा, कुमारी इशिता सिंन्हा, कुमारी वेदिका साहू, कुमारी पूनम देवी, यूथ वर्ग में विहान सिंह गुप्ता, सनी चौधरी, सुभाष दास मानिकपुरी, दिव्यांशु साहू, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी लीना, साहू कुमारी लक्ष्मी यादव, कुमारी लावण्या ध्रुव भाग लेंगे। दल के प्रशिक्षक प्रतीक मनोध्या (मुख्य प्रशिक्षक), विशेष तिवारी एनआईएस प्रशिक्षक, अभिषेक जायसवाल तथा देव प्रकाश वर्मा है। टीम की मैनेजर बीना मिश्रा है। टीम चयन के मौके पर बीएसपी साइकलिंग क्लब  के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, बीएसपी साइकलिंग क्लब के सरंक्षक संदीप नंदनवार, छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष तोशेंद्र वर्मा, अरविंद तिवारी, वंदना पांडे, जगजीत सिंह धीर, मित्रा रॉय चौधरी, लीला सिंह वर्मा, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका
किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये
CG Crime :  कैरेक्टर पर शक करता था पति, पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
Gustakhi Maaf: विश्व स्वास्थ्य दिवस हुआ और भी प्रासंगिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेज़ुबानों की आवाज़ कौन? बेज़ुबानों की आवाज़ कौन?
Next Article अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम अब गांवों में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट, न आंधी रोक पाएगी न बारिश, सरकार कर रही है इस दिशा में काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?