ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के साथ हिंसा में छत्तीसगढ़ का वीर सपूत शहीद: परिवार वाले कर रहे थे शादी तैयारी मिली शहादत की खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चीन के साथ हिंसा में छत्तीसगढ़ का वीर सपूत शहीद: परिवार वाले कर रहे थे शादी तैयारी मिली शहादत की खबर

By @dmin
Published: June 17, 2020
Share
Chhattisgarh's brave son martyred in violence with China: family members were getting married preparations news of martyrdom
Chhattisgarh's brave son martyred in violence with China: family members were getting married preparations news of martyrdom
SHARE

भिलाई/कांकेर। सोमवार रात को भारत-चीन बार्डर पर लद्दाख के गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ का बेटा भी शहीद हुआ है। चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए 20 जवानों में कांकेर के चरामा का गणेशराम कुंजाम भी शामिल हैं। सोमवार रात को हुई झडप के बाद मंगलवार की दोपहर परिवारवालों को सेना की ओर से बताया गया कि गणेश राम कुंजाम शहीद हो गया है। सेना के अफसरों ने परिवार वालों को बताया है कि गुरुवार की शाम तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में भेजा जाएगा।

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हुई हिंसक झड़प में गणेश राम बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। शहादत की खबर पर गणेश राम कुंजाम के घर मातम पसर गया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। महज 27 साल के गणेश राम की 1 महीने पहले ही भारत के लागवान घाटी में पोस्टिंग हुई थी। गरीब परिवार से ताल्लूक रखने वाले गणेश राम ने 12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्मी ज्वाइन की थी। गणेश कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के कुर्रूटोला गांव गिधाली का रहने वाला था। शहीद जवान के चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि 1 महीने पहले गणेश से फोन पर बात हुई थी, तब उसने जानकारी दी थी कि उसकी पोस्टिंग चीन बोर्डर पर हो गई है और वो वहीं जा रहा है।

घर पर हो रही थी शादी की तैयारियां

शहीद गणेश राम कुंजाम के घर पर उसकी शादी की तैयारियां हो रही थी। परिजनों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गणेश राम जब पिछले बार जब घर आया था, तभ उसकी शादी तय कर दी गई थी। घर पर सभी गणेश राम की शादी की तैयारियां कर रहे थे। हालांकि अभी शादी की तारिख तय नहीं हुई थी। परिवार वाले तारीख तय कर गणेश राम को सूचना देने वाले थे। कुछ दिनों बाद वह घर भी आने वाला था। इस बीच घर वालों ने कई बार उससे संपर्क करना चाहा लेकिन बात नहीं हो पाई। मंगलवार को सेना की ओर से जवान के शहीद होने की सूचना मिली।

Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला
लाल किले पर झंडा लगाने का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार…. एक लाख रुपए का था इनाम
गुंजन्स आयोजन के तत्वाधान में बहुमूल्य योगदान के लिए महिलाओं का किया गया सम्मान
भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले
चेहरा ही नहीं, बॉडी स्किन की ड्राईनेस पर ध्यान देना भी है जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइंटिस्ट का दावा, 21 जून को सूर्य ग्रहण पर खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस! साइंटिस्ट का दावा, 21 जून को सूर्य ग्रहण पर खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस!
Next Article भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?