ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

By Om Prakash Verma
Published: November 28, 2022
Share
Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
SHARE

दुर्ग। अपने तैराक खिलाडिय़ों के लिए पूरे प्रदेश में चर्चित खेल गांव पुरई में आज जिला स्तरीय ओलंपिक खेलों का शानदार आगाज हुआ। 2400 खिलाडिय़ों ने पुरई के खेल मैदान में 14 प्रकार के खेलों में हिस्सा लिया और इतिहास रच दिया। जिला स्तरीय ओलंपिक के लिए तैयार किये गये पुरई में खेलों के लिए इतना उत्साह था कि मेले जैसा माहौल वहां बन गया। आज ओलंपिक के पहले दिन यहां बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता की शुरूआत रस्सी खींच से हुई। इससे उत्साह काफी बढ़ गया और देर तक लोग इन खेलों को देखने उमड़ते रहे।

तालाब से शुरू कर स्विमिंग पुल के खिलाडिय़ों को पीछे करने वालों का सम्मान
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पुरई में यह खेल आयोजित किया गया है और यह पुरई के खिलाडिय़ों का सम्मान भी है। यह उन खिलाडिय़ों का सम्मान है जिन्होंने अपने तालाब में प्रैक्टिस की और कई प्रतियोगिताओं में स्विमिंग पुल में नियमित रूप से तैराकी का अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अभी नेपाल में आयोजित प्रतिस्पर्धा में भी इन खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

अपनी खेल परंपरा को सहेजने सार्थक कदम
जिला स्तरीय ओलंपिक के आगाज के अवसर पर अपने संबोधन में नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अपनी परंपराओं को सहेज रही हैं। अभी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से खेल पंरपराओं को भी सहेजने की कोशिश की गई है। इन खेल के नियमों को भी लोग भूलते जा रहे थे। बरसों बाद लोगों ने इन्हें खेला और पुरानी सुंदर स्मृतियां लौट आईं। महापौर रिसाली श्रीमती शशि सिन्हा भी इस दौरान मौजूद रहीं। उन्होंने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

गांवों में मेले जैसा माहौल
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के पहले चरण में जब ग्रामीण क्षेत्रों में यह खेल हो रहे थे तब इनमें काफी भीड़ जुट रही थी। मैंने अपने दौरों में इसे महसूस किया कि जहां ग्रामीण ओलंपिक हो रहे थे वहां मेले जैसा माहौल था। आज भी जिला स्तरीय खेल के आरंभ में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है। उससे पता चलता है कि लोग कितने खुश हैं। राज्य सरकार की इस पहल से हमारी सुंदर खेल परंपराओं को सहेजने में मदद मिल रही है। बहुत से उम्रदराज लोगों ने अरसे बाद ग्रामीण खेलों में भाग लिया। उन्हें अपना बचपन याद आ गया। अपने स्थानीय खेलों को बढ़ाने की राज्य सरकार की पहल का बड़े उत्साह से स्वागत आम जनता ने किया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने खेल के इस भव्य आयोजन के लिए और सुव्यवस्थित रूप से खेल कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की प्रशंसा की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल एवं जिला खेल अधिकारी विलियम लकड़ा भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Breaking News : अंबिकापुर व चिरमिरी नगर निगम में भाजपा ने दर्ज की जीत, मंजुषा भगत व राम नरेश बने महापौर
मजदूरों के लिये दो वक़्त की रोटी राज्य सरकार सुनिश्चित करें
दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर
छत्तीसगढ़ में इस वक्त रूका हुआ बाहर का कोई भी व्यक्ति हमारा मेहमान है : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : श्रद्धा मर्डरकेस के आरोपी आफताब की वैन पर हमला, तलवार लेकर दौड़े वैन के पीछे
Next Article छत्तीसगढ़ में होगी टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज, 1 दिसम्बर से स्क्रीनिंग…. सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?