ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiRailway NewsRaipur

दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर

By Mohan Rao
Published: October 2, 2024
Share
दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर
दुर्ग-नागपुर के बीच दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे मेट्रो, सस्ते में कराएगी सफर
SHARE

रायपुर। वंदे भारत के बाद अब दुर्ग से नागपुर के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे बोर्ड ने की है। रेल मंडल की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से दुर्ग होते हुए जबलपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस और दुर्ग-रायपुर-अभनपुर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इसका परिचालन नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। इन ट्रेनों के परिचालन में आने पर जीएसटी और अन्य टैक्स जोड़कर कुल किराया 386 रुपए या इसके आसपास हो सकता है।

दुर्ग से नागपुर पहली ट्रेन, 264 किमी का सफर 4.10 घंटे में पूरा होगा। अभी नागपुर के लिए दुर्ग से एक भी ट्रेन नहीं है। यह पहली ट्रेन होगी। हालांकि बिलासपुर से शिवनाथ एक्सप्रेस और इंटर सिटी एक्सप्रेस चल रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, मेल आदि एक दर्जन से अधिक ट्रेनें दुर्ग से होकर आती जाती हैं। बताया गया है कि फिलहाल समय सारिणी अभी तय नहीं है लेकिन यात्री एक ही दिन में लौट सकेंगे। बहुत जल्दी ही इसकी समय सारिणी और रुकने वाले स्टेशन तय कर किए जाएंगे। इसमें इस बात पर अधिक ध्यान दिया जाएगा कि यह ट्रेन 24 घंटे के भीतर वापस लौट जाए, ताकि जिन्हें आवश्यक कार्यों से नागपुर जाना हो वो अपना काम पूरा करके इसके लौटते फेरे में वापस आ जाएं।

अन्य ट्रेनों की तुलना में कम होगा किराया

अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग से नागपुर की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों में एसी थर्ड का किराया 555 रुपए और सेकंड एसी का किराया 760 रुपए है। उनकी तुलना में वंदे मेट्रो का किराया 155 रुपए से 360 रुपए तक कम होगा। इसका सफर चार घंटे 10 मिनट में पूरा होगा। यहीं नहीं यात्रियों को मासिक पास की सुविधा भी मिलेगी। किराया साप्ताहिक, पाक्षिक या फिर 20 दिन के एक तरफ के किराये के समान होगा। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा और सस्ती रेल सेवा के तहत इस ट्रेन का संचालन गैर उपनगरीय खंड में किया जाएगा।

तेजी से चल रहा है काम

रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नए प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही यात्रियों को वंदे मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इन मार्गों में ट्रेन चलाने की दिशा में कुछ परेशानी है। इसे जल्दी ही दूर करने के लिए हाई लेबल पर काम चल रहा है। सारी परेशानियों को दूर करने के बाद ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

हिट एंड रन केस: पीडि़तों का बढ़ेगा मुआवजा?, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 8 हफ्तों का समय
राज्योत्सव के समापन पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ : छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे
धान खरीदी में आई तेजी़, किसान बिना परेशानी के बेच रहे हैं धान, बेहतर व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में बढ़ी किसानों की भीड़
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग का तृतीय राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन, नर्सिंग सेवाओं पर किया मंथन, पढ़े गए शोधपत्र और की चर्चा
Breaking News : 234 नए शहरों व कस्बों में शुरू होगी निजी एफएम, छत्तीसगढ़ के यह तीन शहर भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की
Next Article छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी… दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए बढ़ाई गईं 135 सीटें मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस को नसीहत- न्याय नहीं क्षमा यात्रा निकालें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?