ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत, पत्नी के साथ लौट रहे थे रायपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big Breaking : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत, पत्नी के साथ लौट रहे थे रायपुर

By Mohan Rao
Published: September 29, 2023
Share
सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की मौत
SHARE

बिलासपुर। बीती रात बिलासपुर के सरगांव में हुई सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता अनुपम भार्गव की मौत हो गई। अनुपम अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से रायपुर लौट रहे थे इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं उनकी पत्नी नीतिका भार्गव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी नीतिका भार्गव के साथ अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे। अभी वे सरगांव क्रास कर रहे थे कि सड़क पर ट्रक की ट्रॉली से उनकी कार टकराई। कार अनुपम भार्गव खुद ही ड्राइव कर रहे थे। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कुछ ही देर बाद अनुपम भार्गव ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल नितिका को अस्पताल पहुंचाया।

जाने माने कलाकार थे अनुपम
अनुपम भार्गव छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार थे। छत्तीसगढ़ फिल्मों के साथ ही यूट्यूब पर भी वे काफी एक्टिव थे। मूलतः सरकंडा बिलासपुर निवासी अनुपम भार्गव पिछले दो वर्ष से रायपुर के कबीर नगर में रह रहे थे। अनुपम भार्गव ने ‘3 ठन भोकवा से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने अभिनय व निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने शर्मा सिंह बघेल का हास्य किरदार निभाया था, जिसे काफी सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘हमर फैमिली नंबर वन, ‘टिकट टू छालीवुड, ‘कृष्णा अनुज खाटी मितान एवं ‘जिमी कांदा जैसी फ़िल्में निर्देशित की और इनमें अभिनय भी किया। पिछले साल अनुपम द्वारा निर्देशित और मन कुरैशी एवं मुस्कान साहू अभिनीत फ़िल्म साथी रे रिलीज हुई थी। सड़क हादसे में अनुपम की मौत से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
मुंबई में ड्रोन या मिसाइल से आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी
Breaking News : रिसाली में युवक की हत्या, कांच की बोतल से किया ताबड़तोड़ वार… जानिए क्या है हत्या की वजह?
Big News : रायपुर की ट्रेनी एयर होस्टेस की मुंबई में गला रेतकर हत्या, फ्लैट में मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : दिल्ली की ज्वेलरी शॉप का चोर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा… दुर्ग व बिलासपुर पुलिस की टीमों को मिली सफलता
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 347 # 29 September 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?