ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑल इंडिया सीसीएफसी इन्वीटेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम बनी चैंपियन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

ऑल इंडिया सीसीएफसी इन्वीटेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम बनी चैंपियन

By Mohan Rao
Published: April 22, 2024
Share
साइकिल पोलो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम विजयी
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय सीसीएफसी आमंत्रण कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता 2024 में भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिल पोलो क्लब छत्तीसगढ की महिला टीम चैंपियन बनी। वहीं पुरुष टीम को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 17 से 21 अप्रैल 2024 तक कलकत्ता में पश्चिम बंगाल द्वारा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिल पोलो क्लब (छत्तीसगढ़) सहित भारत के शीर्ष  6 पुरुष वर्ग एवं 6 महिला वर्ग की टीम ने भाग लिया।  जिसमें भारतीय वायु सेना, भारतीय थल सेना, भारतीय प्रादेशिक सेना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल की टीमें हिस्सा ले रही है।

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव तथा भिलाई इस्पात संयंत्र साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंग ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग में फाइनल मैच  छत्तीसगढ़ विरुद्ध उत्तरप्रदेश खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने उत्तरप्रदेश को 15 – 2 के बड़े स्कोर से एकतरफा पराजित किया। टीम के लिए सर्वाधिक 6 गोल पूनम ने किया तथा खुशबू ने 5 गोल, लक्ष्मी एवं इसिता ने 2- 2 गोल किए। महिला वर्ग के द्वितीय स्थान पर उत्तर प्रदेश तथा तृतीय स्थान पर पश्चिम बंगाल रही।

पुरुष वर्ग में कांस्य पदक के लिए छत्तीसगढ़ विरुद्ध पश्चिम बंगाल के मध्य मैच खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने मेजबान बंगाल को 11-6 के स्कोर से पराजित किया, छत्तीसगढ़ के योगेश्वर साहू ने सर्वाधिक 5 गोल किए, कप्तान विकास कुमार ने 4 गोल एवं चंद्रशेखर साहू ने 2 गोल कर अपने टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुष वर्ग में विजेता भारतीय वायु सेना तथा उपविजेता भारतीय प्रादेशिक सेना रही।

भिलाई इस्पात संयंत्र साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, भिलाई इस्पात संयंत्र सायकल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, सचिव ईवी सुनील, भारतीय सायकल पोलो महासंघ के संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार, छत्तीसगढ़ सायकल पोलो संघ के सचिव प्रदीप कान्हे, तोशेंद्र वर्मा सुभाष टिंगुरिया एवं चीफ कोच देवप्रकाश वर्मा व अभिषेक जायसवाल ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

चुनाव के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, सचिव त्रिलोक समेत 5 नेताओं को नोटिस जारी… जानिए क्या है वजह
मुख्यमंत्री साय ने सरकारी नौकरी के द्वार खोले, विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
काम की खबर: भारत गैस दे रहा वाट्सएप पर गैस बुकिंग का आसान विकल्प….नोट करें नंबर और जाने क्या है पूरा प्रोसेस
किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द
बस्तर बैंड की धुन पर झूमे सीएम बघेल, बजाया मुंडा बाजा, मिलाया ताल से ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेंटेनेंस के लिए आज शाम से बंद रहेगा सुपेला का फ्लाईओवर, एक सप्ताह तक लोगों को हो सकती है परेशानी
Next Article वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?