ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा… जानिए कौन हो सकते हैं प्रदेश के नए मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा… जानिए कौन हो सकते हैं प्रदेश के नए मंत्री

By Mohan Rao
Published: April 7, 2025
Share
छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों की घोषणा जल्द
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में खाली दो मंत्रियों की जगह अब जल्द ही भरी जा सकती है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं और अब घोषणा बाकि है। भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश सोमवार रात को और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन 8 अप्रैल को रायपुर पहुंच रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ के खाली मंत्री पद भरे जाएंगे और इसकी घोषणा भी संभावित है।

बता दें छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री व 9 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। तब एक मंत्रीपद रिक्त था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल सांसद बने और उनका मंत्रीमंडल भी रिक्त हुआ। इस प्रकार वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में दो मंत्रीपद रिक्त हैं। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्री मंडल का विस्तार होगा। इस बीच निकाय चुनाओं के कारण घोषणा नहीं की गई। अब जब चुनाव निपट चुके हैं तो सरकार भी अपने मंत्रीमंडल में विस्तार कर सकती है।

इन नामों की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अमर अग्रवाल डॉ रमन सिंह के सभी तीनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। अमर अग्रवाल के अलावा जो दूसरा नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है वह है दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का। जमीनी नेता के तौर पर उभरे गजेंद्र यादव को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा रायपुर से पूर्व मंत्री राजेश मूणत या वरिष्ठ नेता पुरंदर मिश्रा का नाम भी लिया जा रहा है। जल्द ही इन नामों से परदा उठ जाएगा और प्रदेश के दो मंत्रियों की घोषणा कर दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई चर्चा
दो दिन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय गृहमंत्री से इस संबंध में चर्चा की। बताया जा रहा है कि स्थिति स्पष्ट हो गई है और छत्तीसगढ़ नए मंत्रियों के संभावित चेहरों पर मुहर लग चुकी है। अब बस केवल घोषणा की औपचारिकता ही शेष है। यही नहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है।

किसान मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन, 10000 करोड़ का बजट कृषि विकास में क्रांतिकारी बदलाव: दक्ष वैद्य साहू
योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी अब हुआ नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी
मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम, कहा- समतामूलक समाज के निर्माण में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीय
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: 16 सितम्बर को भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : कल से 2 रुपए बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, केन्द्र सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
Next Article दुर्ग में मासूम की हत्या के बाद बवाल : पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, लोगों ने थाने में किया पथराव… शव लेकर बैठी मां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?