ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

By Om Prakash Verma
Published: September 16, 2023
Share
योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
SHARE

गृह मंत्री श्रमिक एवं नियोजक सम्मेलन व सम्मान समारोह में शामिल हुए
दुर्ग। गृह मंत्री, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू आज 36 फोर्ट मैरिज रिसॉर्ट में आयोजित श्रमिक एवं नियोजक सम्मेलन व सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि श्रमिक सम्मेलन का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उसका लाभ सभी संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराकर इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाने को कहा।

मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण निधि अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कारखानों, स्थापनाओं तथा उनमें कार्यरत श्रमिकों से अभिदाय प्राप्त किया जाता है। प्राप्त अभिदाय एवं शासन द्वारा दी गई सहायता अनुदान राशि से संगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु योजनाएं संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए 66 प्रकार की योजनाएं संचालित है, ताकि श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों को भी योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा, जिससे श्रमिक व अन्य जनप्रतिनिधि शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके। आप सुखी रहें आपका परिवार सुखी रहें इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री केशव बंटी हरमुख ने कहा कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। अब तक करीब 45 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है।

श्रमिक एवं नियोजक सम्मेलन व सम्मान समारोह में असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री सशक्ति सहायता योजना के 53, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 49, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के 11, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के 1310, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के 534 एवं ई-रिक्शा सहायता योजना के 10 इस प्रकार कुल 1967 हितग्राहियों को 90 लाख और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना के 520, सायकल सहायता योजना के 269 एवं सिलाई मशीन सहायता योजना के 48 इस प्रकार कुल 837 हितग्राहियों को 43 लाख रूपए की राशि का चेक वितरित किया गया।

इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नियोजकों को उत्कृष्ट श्रमिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया जिसमें -भिलाई इंजीनियरिंग एंड फ्रेबीकेशन, भिलाई इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमि., जे.डी.फूडस प्रोडक्शन प्रा.लि., सिम्पलेक्स लिमि., रायपुर पावर एण्ड स्टील लिमि., निशेस इसपात प्रा.लि., जय श्री बाला जी इंडस्ट्रीज, टापबर्थ स्टीलस एंड पावर प्रा.लि., एनटीपीसी सेल पावर कम्पनी प्रा.लि., छ.ग. डिस्लरी लिमि., सोना वेबरेज, जे.के.लक्ष्मी सीमेंट, एसीसी सीमेंट, बीईसी फूडस, बीएसपी भिलाई स्टील प्लांट, कैरो स्क्रेप, वोशलो बीके, राईस मिमल, श्री सीता राईस मिल, श्री सीता पल्सेस (दाल मिल), कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई, पीडिया हेल्थ प्रा.लि., दत्ता इंटरप्राईजेस, खालसा इंजीनियरिंग, सिक्योरिटी सर्विस, साई राम मोर्टस को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिमां चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, सदस्य श्रम कल्याण मंडल झुमुक लाल साहू अध्यक्ष केश कला शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन, अध्यक्ष माटी कला बोर्ड बालम चक्रधारी, पिछड़ा वर्ग आयोग आर एन वर्मा, पूर्व महापौर नीता लोधी, रजक कल्याण मंडल सदस्य राजेंद्र रजक, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, कृषि सभापति योगिता चंद्राकार, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड़, मोहन हरमुख, सरोजनी चंद्राकार, वीरेंद्र यादव, हेमंत बंजारे, मुकुंद पारकर सहित समस्त जनपद सदस्य गण, समस्त सरपंच गण, आयुक्त एस एल जांगड़े, हेल्थ एवम् सेफ्टी आशुतोष पांडे, सहायक आयुक्त श्रद्धा केशरवानी सहित श्रम कल्याण मंडल के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रामचंडी मंदिर की दानपेटी का तोड़ा ताला जेवरात सहित नगदी ले गये चोर
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल को मिली यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी…. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक
दुर्ग डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक्सीडेंटल केस की रिपोर्टिंग के लिए होगा अलग काउंटर, आईआरएडी के तहत नई सुविधा
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
Bhilai : क्रिश्चियन कम्यूनिटी चर्च में लगी भीषण आग, राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दौरान हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: एक जुमला मात्र रह गया है सनातन
Next Article राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल 'रन फॉर जीरो हंगर', पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: वेदांता एल्यूमिनियम की पहल ‘रन फॉर जीरो हंगर’, पोषण के महत्व के प्रति चलाया अभियान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?