ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में शिक्षक की काली कारतूत, घरेलू काम करने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में शिक्षक की काली कारतूत, घरेलू काम करने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 17, 2025
Share
रेप का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। उसने अपने ही घर पर काम करने वाली नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। नाबालिग स्कूल पढ़ने के साथ की घरेलू काम करती थी और अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होते ही शिक्षक फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मामला जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 14 नवंबर को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह जुलाई 2024 से शिक्षक गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई भी करती है। इस दौरान गिरधारी राम यादव ने घर पर अकेला पाकर कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध  थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 74,75,64(2)(M),65(1)  एवं पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

एफआईआर होने के बाद से शिक्षक गिरधारी राम यादव फरार था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी शिक्षक की पतासाजी के लिए टीम गठित की। टीम द्वारा आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के छिपने की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम भी आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव  के संभावित लोकेशनों को ट्रेस कर रही थी। एक पुलिस की टीम सादी वर्दी में 24 घंटे आरोपी शिक्षक के मोहल्ले व घर पर नजर रखी हुई थी। इस दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव  जैसे ही अपने घर आया तो पुलिस की टीम ने उसे धर दबौचा। आरोपी शिक्षक पुलिस के दबाव के कारण अपने घर से कपड़े व कुछ रुपए लेकर कहीं भागने के फिराक में था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है, मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है, आरोपी  को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार  आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG Breaking : बदमाशों ने चार जिलों में मचाया कोहराम, पुलिस की गिरफ्त में आया गिरोह… 18 तोला सोना और 5 किलो चांदी जब्त
पीसीसी चीफ का पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान, कहा-हमारे पास है सीएम चेहरा, भाजपा के पास तो वो भी नहीं
खनिज विभाग के दफ्तर में लगी आग, दो कमरों में रखे सारे दस्तावेज जले … जांच में जुटी पुलिस
बालोद में दर्दनाक हादसा : टेंट के लोहे में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आई सात साल की मासूम… मौत
Bhilai : सुपेला अंडरब्रिज की भेंट चड़ा एक और पेड़, पीपल का पेड़ कुम्हारी शिफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gang rape in Bhilai : पति के दोस्तों ने की शर्मनाक हरकत, जेल जाते समय पत्नी को बताया था मददगार
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025 के ड्राफ्ट को सशक्त बनाने 18 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?