ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : बदमाशों ने चार जिलों में मचाया कोहराम, पुलिस की गिरफ्त में आया गिरोह… 18 तोला सोना और 5 किलो चांदी जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Breaking : बदमाशों ने चार जिलों में मचाया कोहराम, पुलिस की गिरफ्त में आया गिरोह… 18 तोला सोना और 5 किलो चांदी जब्त

By Mohan Rao Published February 26, 2023
Share
जांजगिर पुलिस की गिरफ्त में चोर गिरोह
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक ऐसा चोर गिरोह को पकड़ा है जिसने चार जिलों में कोहराम मचा रखा था। गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके पास से 185 ग्राम सोना व 5 किलो 936 ग्राम चांदी जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 6 हजार 750 रुपए है। यही नहीं इन बदमाशों के पास 4 लाख 13 हजार 430 लाख रुपए नगद, एक देशी कट्‌टा, ताला तोड़ने के औजार और तीन मोटर साइकिलें बरामद की हैं। इस गिरोह से पुलिस ने कुल 24 लाख 30 हजार 180 रुपए का मशरुका बरामद किया है। खासबात यह है पकड़े गए गिरोह में दो ज्वेलर्स भी हैं जो इनसे चोरी का माल खरीदते थे। इस मामले में रविवार को खुलासा किया गया।

मामले का खुलासा करते हुए जांजगीर पुलिस ने बताया कि चोर गिरोह ने चार जिलों में 30 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरोह का मुख्य सरगना विनोद कुमार वासुदेव है जो कि पहले मोटर सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस गिरोह ने जांजगीर जिले में सबसे ज्याद 24 वारदातों को अंजाम दिया। इसके अलावा सक्ती में 03, रायगढ़ में 01 व  बिलासपुर में 02 घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी चोरी के जेवर अपने घर पर महिलाओं को पहनने के लिए देते थे। कई मौके पर शादी व सगाई के लिए रखी ज्वेलरी को भी आरोपियों ने पार किया है। आरोपीगणों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण मिले है जिसे धारा 41(1-4)/454, 380 भादवि के तहत् जब्त किया गया है। शातिर बदमाश ज्वेलर्स को कम कीमत पर आभूषण देते थे तथा रकम को फोन पे के माध्यम से प्राप्त करते थे।

लगातार बढ़ रही चोरियों के बाद बनाई गई टीम
जांजगीर जिले में दिसंबर 2022 से लगातार बढ़ रही चोरियों को देखते हुए आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। यह चोरियां सूने मकानों में ज्यादा हो रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पिसौद शराब भठ्ठी के पास कुछ व्यक्ति बैग में संदिग्ध सामान रखे है तथा शराब के नशे में चोरी करने की बात कह रहे हैं। सूचना पर थाना जांजगीर एवं विशेष टीम के द्वारा घेराबंदी कर विनोद वासुदेव, सुनील मरावी, भूपेन्द्र सिंह राठौर, संतोष, वेदप्रकाश वासुदेव एवं गंझु सिंह को हिरासत में लिया।

इनके पास जो बैग मिला उसमें कांस की थाली व बर्तन रखे थे। पूछताछ करने पर इन सभी सुने मकान से चोरी करने की जानकारी दी। इन्हें थाने लाकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो जांजगीर सहित बिलासपुर, सक्ती व रायगढ़ में भी चोरियां करने की बात बताई। गिरोह के सभी सदस्य मिलकर सूने मकानों को निशाना बनाते थे। कुछ लोग घर के अंधर घुसते और कुछ बाहर पहरेदारी करते। इस तरह एक पिछले कुछ माह में 30 से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के जेवर प्रगति नगर दर्री के वास्तव प्रसाद सोनी एवं काशीनगर बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा के हरीष सोनी को बेचते थे। चोरों की निशानदेही पर दोनों ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवर बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय, एएसपी चन्द्रशेखर परमा, निरीक्षक लखेश केंवट, उनि पुष्पराज साहू, गजालाल चंद्राकर, अवनीश श्रीवास, सउनि दिलीप सिंह, मुकेश पाण्डेय, रामप्रसाद बघेल, प्रआर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक विरेन्द्र टंडन, शहबाज खान, अर्जुन यादव, चिरंजीव कमलेश, विवेक सिंह, श्रीकांत सिंह, मनीष राजपूत, संतोष रात्रे, जय उरांव, नरेंद्र वैष्णव एवं महेश राज का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao February 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची
Next Article नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?