ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन करेगा, प्रदेश स्तर पर 18 प्रतिभाओ का सम्मान… 3 व 4 अप्रेल को खुर्सीपार में होगा आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन करेगा, प्रदेश स्तर पर 18 प्रतिभाओ का सम्मान… 3 व 4 अप्रेल को खुर्सीपार में होगा आयोजन

By @dmin
Published: March 8, 2021
Share
Chhattisgarh Provincial Agrawal Organization will do, honoring 18
Chhattisgarh Provincial Agrawal Organization will do, honoring 18
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन ) द्वारा छठवें अग्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन आगामी 3 व 4 अप्रेल को अग्रवाल सेवा समिति के आतिथ्य में अग्रसेन भवन, खुर्सीपार में होगा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, चेयरमेन अशोक अग्रवाल कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल (राजू), अशोक मोदी एवम महामंत्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विविध क्षेत्रों की 18 अग्र प्रतिभाओं का सम्मान पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है, जिसे पूरे प्रान्त में अच्छी सफलता प्राप्त हुई है ।
छठवे अग्र अलंकरण पुरस्कार हेतु 1 जुलाई 2018 से 31 दिसंबर 2020 के दौरान किये गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण देते हुए आवेदन 15 मार्च तक जमा किये जा सकते है। चयनित प्रतिभाओ को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए नगद, प्रतीक चिन्ह के साथ महाराजा श्री अग्रसेन जी के नाम पर घोषित विविध 18 उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्तरीय अग्र अलंकरण आयोजन की संयोजक डॉ. अनिता अग्रवाल एवम सहसंयोजक पंकज अग्रवाल व डॉ . निर्मल अग्रवाल ने आयोजन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 18 विधाओं में पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति ने अग्रवाल समाज की प्रदेश स्तर पर उक्त क्षेत्रो में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओ से निर्धारित प्रपत्र में 15 मार्च 2021 तक आवेदन भेजने का आग्रह किया है। आवेदन पत्र श्री अग्रसेन भवन से प्राप्त किया जा सकता है।

इस प्रकार होंगे अलंकरण

अग्र दीप सम्मान: उच्च शिक्षा या समकक्ष में गोल्ड मेडलिस्ट को स्व. अंगूरी देवी मूलचंद जी अग्रवाल की स्मृति में ,
अग्र गौरव सम्मान: आईएएस, आईपीएस, आईएफ एस, लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ से चयनित होने पर स्व. चंदादेवी हनुमान प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में
अग्र भूषण सम्मान: समाज सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्व. रामबाई जमुनादास अग्रवाल की स्मृति में
अग्र श्रेष्ठ सम्मान: खेलकूद के क्षेत्र प्रांतीय या राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर राधादेवी बालकिशन दास की स्मृति में
अग्र दानी सम्मान: अस्पताल / धर्मशाला के निर्माण कराने पर श्री रामस्वरूप अग्रवाल की स्मृति में
अग्र उदय सम्मान: प्रांतीय अथवा राष्ट्रीय स्तर पर आविष्कार या खोज कार्य के लिए *स्व.सीतादेवी किशनलाल मोदी की स्मृति में
अग्र ज्योति सम्मान: महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर छिमा देवी मनोहरलाल अग्रवाल की स्मृति में
अग्र विभूति सम्मान: सर्वश्रेष्ठ सामाजिक पत्रिका प्रकाशन या निर्भीक पत्रकारिता के लिए नंदराम शंकरलाल अग्रवाल की स्मृति में
अग्र शिरोमणि सम्मान: समाज सेवा में जीवन पर्यंत सेवा के लिए *रामदेई शीशराम अग्रवाल की स्मृति में
अग्र श्री सम्मान: व्यवसायिक अथवा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के उत्कृष्टता के लिए कमला देवी मूलचंद अग्रवाल की स्मृति में
अग्र धनवंतरी सम्मान: स्वास्थ्य एवम चिकित्सा सेवा में अमूल्य सेवा के लिए हरीश चंद अग्रवाल की स्मृति में
अग्र पुंज सम्मान: 12 वी. बोर्ड की प्रावीण्य सूची में उच्च स्थान पर मोतीलाल अग्रवाल की स्मृति में
अग्र मित्र सम्मान: पर्यावरण एवम स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर भंती देवी अमरसिह की स्मृति में
अग्र प्रखर सम्मान: व्यावसायिक प्रतियोगी परीक्षाओ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर श्री गीत गोविंद स्मृति में
अग्र उद्यमी सम्मान: उद्योग एवम् व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर *शांतिदेवी राधेश्याम अग्रवाल की स्मृति में
अग्र विशारद सम्मान: कला / संगीत/संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने पर स्वर्गीय श्रीमती सुंदर देवी कृष्णलाल अग्रवाल स्मृति में
अग्र वीर सम्मान: वीरता एवम साहस के क्षेत्र में परचम लहराने पर हरिशंकर अग्रवाल की स्मृति में
अग्र रत्न सम्मान: राजनैतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता पर स्वर्गीय संतोष अग्रवाल रायपुर की स्मृति में

गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड
चिटफंड के शिकंजे में फंसे नागरिकों की जनदर्शन में दस्तक, 6 लाख 25 हजार गंवाया
हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया
भूपेश सरकार के चालीस माह पूरे: सेवा-जतन-सरोकार की भावना के साथ, जरूरतमंद को न्याय दिलाने में बीता हर पल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले….पिछले 24 घंटों में सामने आए 18711 नए मामले…. 100 लोगों की हुई मौत
Next Article Security forces killed 3 militants in Kulgam बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया घटना स्थल का निरीक्षण…. इंटेलिजेंस टीम बनाकर जांच के दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?